Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»T-20 मैच के दौरान स्टेडियम की व्यवस्था पर भड़के मंत्री जगरनाथ महतो और हफीजुल, पूछा – क्या मंत्री का यही प्रोटोकॉल है
    झारखंड

    T-20 मैच के दौरान स्टेडियम की व्यवस्था पर भड़के मंत्री जगरनाथ महतो और हफीजुल, पूछा – क्या मंत्री का यही प्रोटोकॉल है

    Team JoharBy Team JoharNovember 20, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: 19 नवंबर को भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मैच देखने के लिए दर्शकों की उमड़ी भीड़ से साफ हो गया कि धोनी के इस शहर में क्रिकेट के प्रति दीवानगी कैसी है. खेल प्रेमी तो खेल प्रेमी, स्टेडियम में कई वीवीआईपी भी मैच का लुत्फ उठाते दिखे. लेकिन हेमंत सरकार के मंत्री जगरनाथ महतो और हफीजुल हसन व्यवस्था से इतने नाराज थे कि बीसीसीआई के पदाधिकारी को प्रोटोकॉल की परिभाषा समझाने लगे.

    वायरल हो गया वीडियो

    बीसीसीआई के अधिकारियों से उनकी बातचीत का वीडियो वायरल हो गया है. दरअसल दोनों मंत्री को ड्रेसिंग रूम के बगल वाले बॉक्स में जगह दी गई थी. बॉक्स का फ्रंट ग्लास टूटा हुआ था जिसकी वजह से मैच देखना मुश्किल हो रहा था. ऊपर से मंत्री जी को उनके कंफर्ट लायक सीट नहीं मिली थी. लिहाजा झारखंड के खेल मंत्री और शिक्षा मंत्री ने बीसीसीआई के पदाधिकारी को खरी खरी सुनाई. शिक्षा मंत्री ने बॉक्स के सामने ओपन कॉरिडोर में खड़े दर्शकों की तरफ इशारा करते हुए पदाधिकारी से पूछा कि यह क्या है. इसको व्यवस्था कहा जाता है क्या. इस पर पदाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि वॉलिंटियर के जरिए सामने खड़े लोगों को हटवा दिया जाएगा.

    शीशा पर सवाल पूछते रहे मंत्री

    दूसरी तरफ मंत्री हफीजुल हसन बार-बार यही पूछते रहे कि सामने ग्लास क्यों लगा हुआ है. दोनों मंत्री सवाल करते रहे और बीसीसीआई के पदाधिकारी उन्हें समझाने की कोशिश करते रहे कि इस बॉक्स से बेस्ट व्यू यानी मैच का पूरा आनंद मिलता है. खास बात है कि इस मैच का लुत्फ उठाने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अपने परिवार के साथ पहुंचे थे लेकिन उनके बैठने की अलग व्यवस्था थी. मुख्यमंत्री के बगल में जेपीएससी के चेयरमैन सह जेएसीए के सर्वे सर्वा कहे जाने वाले अमिताभ चौधरी बैठे हुए थे. लिहाज, इस वायरल वीडियो की खूब चर्चा हो रही है. लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIND vs NZ : न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर भारत ने सीरीज की अपने नाम
    Next Article गढ़वा में कोयल नदी के पुल पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने एनएच 75 किया जाम

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव पड़तालः झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    झारखंड

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव पड़तालः झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.