सरायकेला : सड़क दुर्घटना में मंत्री चम्पई सोरेन के करीबी और प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष धर्मा मुर्मू की मौत

सरायकेला । सरायकेला- खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड कार्यालय के समीप गुरुवार की सुबह सड़क में दुर्घटना में मंत्री चम्पई सोरेन के करीबी और प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष धर्मा मुर्मू की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार धर्मा मुर्मू मोटरसाइकिल से राजनगर से अपने घर जा रहे थे।

इसी क्रम में हाता से चाईबासा की ओर जा रहे हाइवा की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवा को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों से झामुमो नेताओं का राजनगर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। धर्मा मुर्मू झामुमो के समर्पित कार्यकर्ता थे और मंत्री चम्पई सोरेन के विश्वासपात्रों में एक थे। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।