Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»सरकारी दवा फेंके जाने मामले का मंत्री बन्ना गुप्ता ने लिया संज्ञान, दिए जांच के आदेश
    झारखंड

    सरकारी दवा फेंके जाने मामले का मंत्री बन्ना गुप्ता ने लिया संज्ञान, दिए जांच के आदेश

    Team JoharBy Team JoharMarch 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गढ़वा : गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र में रविवार को सरकारी दवा फेंके जाने के मामले पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने संज्ञान लिया है. इस संबंध में उन्होंने डीसी गढ़वा को जांच करने का निर्देश दिया है. गौरतलब है कि कांडी प्रखंड अंतर्गत राजा घाटुहुआ गांव जाने वाली सड़क के पास गड्ढे में भारी मात्रा में सरकारी दवा फेंके जाने की सूचना मिलने के बाद उपायुक्त शेखर जमुआर ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच का आदेश दिया.

    भूमि सुधार उप समाहर्ता गढ़वा एवं सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी गढ़वा द्वारा संयुक्त रूप से मामले की जांच कर स्पष्ट जांच प्रतिवेदन की मांग की गयी. उक्त मामले का संयुक्त जांच प्रतिवेदन सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, गढ़वा द्वारा समर्पित किया गया था, जिसके अनुसार कांडी प्रखंड अंतर्गत घटुहा गांव के समीप किसी अज्ञात संस्था/व्यक्ति द्वारा भारी मात्रा में सरकारी दवा सतबहिनी से राजा जाने वाली सड़क के समीप एक गड्ढे में फेंक दिया गया था, जो कि बेहद संवेदनशील मामला है.

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए दवाओं को खाने की अनुमति न देकर उन्हें अप्रचलित कर दिया गया. उपयोगी दवाओं को गड्ढे में फेंक देना अमानवीय कृत्य और गंभीर आरोप बताया गया है. कांडी पुलिस ने उक्त स्थल से दवाओं को एकत्रित कर कांडी थाना परिसर में सुरक्षित रखे गये दवाओं, जो उपयोगी है, उसे विधिवत सूची तैयार कर कर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मझिआंव द्वारा भंडार पंजी में नियमानुसार प्रविष्टि कराते हुए बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उपयोग में लाने की बात कही गई. साथ ही प्राप्त जांच रिपोर्ट की समीक्षा के बाद उपायुक्त ने सिविल सर्जन गढ़वा को उक्त मामले में दोषी के विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है, जिसके आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

    Banna Gupta Garhwa Health Minister jharkhand johar live news Minister Banna गढ़वा जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड बन्ना गुप्ता मंत्री बन्ना स्वास्थ्य मंत्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article22 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में होगी के कविता की याचिका पर सुनवाई, अपनी गिरफ्तारी को दी थी चुनौती  
    Next Article मोदी की गारंटी मतलब चाइनीज गारंटी: मल्लिकार्जुन खड़गे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

    June 22, 2026
    Latest Posts

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

    June 22, 2026

    झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

    June 22, 2026

    रांची : RSS मुख्यालय बम हमला अपडेट; कहां तक पहुंचा जांच का दायरा?

    June 22, 2026

    22 जून 1986: जब माराडोना के ‘हैंड ऑफ गॉड’ ने रच दिया फुटबॉल इतिहास

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.