Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मंत्री बादल ने राजकीय श्रावणी मेला का किया उदघाटन, बोले- मुख्यमंत्री के अगुवाई में हम सभी मिलकर बाबा के भक्तों का करेंगे स्वागत
    झारखंड

    मंत्री बादल ने राजकीय श्रावणी मेला का किया उदघाटन, बोले- मुख्यमंत्री के अगुवाई में हम सभी मिलकर बाबा के भक्तों का करेंगे स्वागत

    Team JoharBy Team JoharJuly 3, 2023Updated:July 3, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    ■ राज्य सरकार के निदेशानुसार राजकीय श्रावणी मेला के दौरान वीआईपी, वीवीआईपी एवं आउट ऑफ टर्न दर्शन पूर्णरूप से रहेगा बंदः उपायुक्त

    देवघर। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल सोमवार को श्रावणी मेला, 2023 का उद्घाटन किया गया। इस दौरान झारखण्ड सीमा पर अवस्थित दुम्मा कांवरिया पथ श्रावणी मेला का विधि-विधान पूर्वक शुभारंभ कराने हेतु 11 वैदिक पुरोहितों द्वारा बाबा बैद्यनाथ की पूजा के साथ विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का शुभारंभ कराया गया।

    इसके अलावे पूजा समाप्ति के अतिथियों द्वारा फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर श्रावणी मेला, 2022 उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की शुरूआत उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा स्वागत भाषण के साथ किया गया। अपने स्वागत भाषण में उपायुक्त ने मंत्री के साथ सभी माननीय अतिथियों का स्वागत करते हुए मेला में कृत प्रशासनिक एवं नागरिक सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का परिचय दिया गया।

    आगे उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि 19 वर्षों के बाद ऐसा श्रावणी मेला आया है, जिसमें 08 सोमवार पड़ेंगे। राज्य सरकार के निर्देशानुसार विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में बाबा नगरी देवघर आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है।

    वहीं कांवरिया पथ में गंगा नदी का बालू बिछाया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को चलने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही सभी के सहयोग से जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि देवघर आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को सुलभ व सुरक्षित जलार्पण कराया जा सके। वहीं राज्य सरकार के निदेशानुसार राजकीय श्रावणी मेला के दौरान वीआईपी, वीवीआईपी एवं आउट ऑफ टर्न दर्शन पूर्णरूप से बंद रहेगा। ऐसे में आवश्यक है कि आप सभी इस दिशा में सहयोग करें, ताकि बाबाधाम आने वाले देतुल्य श्रद्धालुओं को जलार्पण में किसी प्रकार की कठिनाईयों का सामना न करना पड़े।

    इसके पश्चात मंत्री बादल ने अपने संबोधन में सभी का संबोधन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के अगुवाई में हम सभी मिलकर बाबा के भक्तों का स्वागत करेंगे। राज्य सरकार व जिला प्रशासन के साथ-साथ हम सभी के लिए यह अवसर है कि वे अपनी जिम्मेदारियों को समझें। सभी के भागीदारी के बिना इतना बड़ा आयोजन कतई सफल नहीं हो सकता है।

    उन्होंने कहा सरकार आपके साथ है। आइये कदम से कदम मिलाकर चलें और अपने पुनीत कर्तव्य का पालन करें। देवघर अपने भव्य स्वरूप के साथ बाबाधाम आने वाले सभी कांवरियों के अभिनंदन के लिए तैयार है। साथ ही विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को ओर भी कैसे बेहतर बनाया जाय, इस पर राज्य सरकार कार्य कर रही है। वहीं पिछले वर्ष की तुलना में अबकि दोगुना श्रद्धालुओं की आने की संभावना है। ऐसे में सभी मिलकर मेले का सफलता से आयोजन करें, ताकि यहां आने वाले देवतुल्य श्रद्धालु एक अच्छी अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें।

    कार्यक्रम के दौरान विधायक नारायण दास ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि राजकीय श्रावणी मेला में बाबाधाम आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिले ये हम सभी की कामना है। इसके अलावे पर्यटन मंत्री के प्रतिनिधि संजय शर्मा, बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान एवं धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक ने अपने संबोधन में श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। वहीं कार्यक्रम के अंत उप विकास आयुक्त डॉ0 कुमार ताराचन्द ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

    इस अवसर पर उपरोक्त के अलावे संथाल परगना डीआईजी सूदर्शन भगत, पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द्र जाट, अनुमंडल पदाधिकारी दीपांकर चौधरी, प्रशिक्षु आईएएस अनिमेष रंजन, जिला नजारत उपसमाहर्ता परमेश्वर मुण्डा, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार, साथ-साथ डीसी सेल के अधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी व संबंधित विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि व कर्मी आदि उपस्थित थे।

    #Jharkhand News Kanwaria Path Shravani Mela Minister Badal inaugurated the State Shravani Mela Shravani Mela Shravani Mela Devghar
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : बेबी देवी ने ली मंत्री पद की शपथ, कहा- अपने कर्तव्‍यों का करूंगी पालन
    Next Article राजकीय श्रावणी मेला उद्घाटन : हजारों श्रद्धालुओं ने किया बाबा को जलाभिषेक, अरघा सिस्टम से हो रही पूजा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.