Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»राजकीय श्रावणी मेला उद्घाटन : हजारों श्रद्धालुओं ने किया बाबा को जलाभिषेक, अरघा सिस्टम से हो रही पूजा
    झारखंड

    राजकीय श्रावणी मेला उद्घाटन : हजारों श्रद्धालुओं ने किया बाबा को जलाभिषेक, अरघा सिस्टम से हो रही पूजा

    Team JoharBy Team JoharJuly 3, 2023Updated:July 3, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने किया राजकीय श्रावणी मेला का उद्घाटन

    देवघर: विश्व प्रसिद्ध श्रवाणी मेला का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हो गया। इस बार लाखों श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक करेंगे। गुरु पूर्णिमा के मौके पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने झारखंड, बिहार के दुम्मा बॉर्डर पर फीता काट कर और दीप प्रज्वलित कर श्रावणी मेला का शुभारंभ किया। उन्होंने बाबा मंदिर में पूजा अर्चना कर झारखंड की खुशहाली की कामना की। उद्घाटन के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा को जलाभिषेक किया। आज से अरघा सिस्टम से पूजा हो रही है। मंदिर कमिटी ने भीड़ को देखते हुए स्पर्श पूजा को बंद कर दिया है।

    कार्यक्रम में कई नेता व अधिकारी हुए शामिल

    इस मौके पर देवघर विधायक नारायण दास, उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री, डीआईजी सुदर्शन मंडल, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय, एसपी सुभाष चंद्र जाट सहित विभाग के कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे। वहीं मौके पर सभी ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेला आयोजन की विधिवत घोषणा की। इसके साथ ही दो महीने तक चलने वाली विश्वव्यापी मेले की शुरुआत हो गयी।

    इस बार दो महीने होगा सावन

    बताते चलें कि इस वर्ष मलमास को लेकर दो महीने तक सावन होगा। इस दौरान दो बार 15-15 दिनों के लिए मेले का आयोजन किया गया है। वहीं बीच में पड़ने वाले मलमास के महीने में मेला का आयोजन नहीं होगा। इसकी तैयारी भी जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है। इसे लेकर बीते रविवार को देर शाम सूबे के पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन ने कांवरिया पथ सहित अन्य जगहों का निरीक्षण भी किया। साथ ही विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए थे। वहीं सोमवार को गुरु पूर्णिमा होने के कारण मंदिर प्रांगण में भी कांवरियों की खूब भीड़ दिखी। पूजा अर्चना के लिए मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से पटा हुआ था।

    बोलबम के नारों से गुंजायमान बाबा नगरी

    कांवरिया पथ पर भी कावंरियों का पहुंचना शुरू हो चुका है। कुल मिलाकर अब बाबा नगरी बोलबम के नारों से गुंजायमान हो रही है। बताते चलें कि इस बार बाबा मंदिर में स्पर्श पूजा को बंद करवाकर जलार्पण के लिए अरघा की व्यवस्था की गई है। आज स्पर्श पूजा का अंतिम दिन है।

    मंत्री बादल पत्रलेख ने प्रवेश मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, पूजा अर्चना सहित अन्य स्थिति का लिया जायजा

    वहीं मंत्री बादल पत्रलेख ने बाबा वैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश मार्ग और निकास, सुरक्षा व्यवस्था, पूजा अर्चना करने की व्यवस्था सहित अन्य स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने देवघर जिला प्रशासन और सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को हरेक दिन की व्यवस्था पर नजर बनाए रखने की भी हिदायत दी।

    Baba Bholenath Deoghar Deoghar Shravani Mela Jalabhishek jharkhand lakhs devotees minister badal Patralekh Shravani Mela 2023 Vedic mantra world famous Shravani Mela वैदिक मंत्रोच्चार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमंत्री बादल ने राजकीय श्रावणी मेला का किया उदघाटन, बोले- मुख्यमंत्री के अगुवाई में हम सभी मिलकर बाबा के भक्तों का करेंगे स्वागत
    Next Article मोदी सरनेम टिप्पणी मामला : राहुल गांधी की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई चार जुलाई को

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला चोरी और अवैध खनन को बढ़ावा देने के लिए झारखंड सरकार MMDR का कर रही विरोध : अन्नपूर्णा देवी

    September 26, 2026
    क्राइम

    JSSC-CGL पेपर लीक मामला: सीआईडी ने परीक्षा में अनुचित लाभ लेने वाले 3 और अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

    September 26, 2026
    झारखंड

    रांची में जुटे झारखंड ग्रामीण बैंक के कर्मचारी, संगठन की नई कार्ययोजना पर हुआ मंथन

    September 26, 2026
    झारखंड

    श्राद्ध पक्ष 2026: जानिए क्यों जरूरी है गौसेवा और पितृ यज्ञ, दुनिया भर में कैसे होती है पूर्वजों की पूजा?

    September 26, 2026
    आदिवासी

    26 सितंबर 1857: पलामू में विद्रोह की वह जमीन, जहाँ नीलांबर-पीतांबर ने ललकारा था अंग्रेजी राज को

    September 26, 2026
    क्राइम

    डायन के नाम पर हिंसा : सितंबर में फिर तीन घटनाएं, 12 साल में 269 मौतों का रिकॉर्ड

    September 26, 2026
    Latest Posts

    कोयला चोरी और अवैध खनन को बढ़ावा देने के लिए झारखंड सरकार MMDR का कर रही विरोध : अन्नपूर्णा देवी

    September 26, 2026

    JSSC-CGL पेपर लीक मामला: सीआईडी ने परीक्षा में अनुचित लाभ लेने वाले 3 और अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

    September 26, 2026

    बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

    September 26, 2026

    रांची में जुटे झारखंड ग्रामीण बैंक के कर्मचारी, संगठन की नई कार्ययोजना पर हुआ मंथन

    September 26, 2026

    SAIL और BCCL का ऐतिहासिक करार : पश्चिम बंगाल में विकसित होंगे दो नए कोकिंग कोल ब्लॉक

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.