Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड : बेबी देवी ने ली मंत्री पद की शपथ, कहा- अपने कर्तव्‍यों का करूंगी पालन
    झारखंड

    झारखंड : बेबी देवी ने ली मंत्री पद की शपथ, कहा- अपने कर्तव्‍यों का करूंगी पालन

    Team JoharBy Team JoharJuly 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। राज्य सरकार में पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली और अपनी जिम्‍मेदारियों को पूरा करने का वादा किया। राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने बेबी देवी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बेबी देवी ने टूटी- फूटी भाषा में शपथ पत्र पढ़ीं। मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों में मंत्री का नियुक्ति पत्र पढ़ा।

    इस दौरान मंत्री मिथिलेश ठाकुर व उनके साथ आए कार्यकर्ताओं को राजभवन नहीं जाने दिया गया, जिससे वह काफी नाराज हुए। उन्‍होंने मजबूरन वापस लौटना पड़ा। उन्‍होंने कहा, यह राजभवन का तुगलकी फरमान है।

    गौरतलब है कि झारखंड के दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का बीते 6 अप्रैल को निधन हो गया। उन्‍होंने चेन्‍नई के एमजीएम अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। बीते काफी लंबे समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी, जिसके चलते उन्‍हें रांची के पारस हॉस्‍पिटल में एडमिट कराया गया था। फिर बेहतर इलाज के लिए एयर एम्‍बुलेंस के जरिए चेन्‍नई ले जाया गया। बता दें कि महतो के निधन के बाद से हेमंत सोरेन सरकार की कैबिनेट में मंत्री का एक पद खाली है।

    जगरनाथ महतो डुमरी विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार झामुमो के विधायक रहे थे और उनकी मृत्‍यु के बाद से यह सीट खाली है। जबकि यहां छह अक्‍टूबर से पहले उपचुनाव कराना है। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि बेबी देवी पार्टी उम्मीदवार के रूप में यहां से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं।

     

    Baby Devi took oath as minister Governor CP Radhakrishnan administered the oath Jharkhand: Baby Devi took oath as minister
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमीन घोटाला मामले में व्यवसायी अमित अग्रवाल और दिलीप घोष की जमानत याचिका पर सुनवाई सात जुलाई को
    Next Article मंत्री बादल ने राजकीय श्रावणी मेला का किया उदघाटन, बोले- मुख्यमंत्री के अगुवाई में हम सभी मिलकर बाबा के भक्तों का करेंगे स्वागत

    Related Posts

    क्राइम

    रांची : RSS कार्यालय हमले का आरोपी पाकिस्तानी शाहबाज पर कसा एनआईए का शिकंजा, क्या है मामला?

    July 11, 2026
    क्राइम

    चतरा पुलिस ने प्रिंस खान के दो गुर्गे को दबोचा, पैसों के ट्रांसफर का मिला पुख्ता सबूत

    July 11, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला की तैयारी में नहीं चलेगी ढिलाई, डीसी बोले- तय समय पर पूरा करें हर काम

    July 11, 2026
    Latest Posts

    रांची : RSS कार्यालय हमले का आरोपी पाकिस्तानी शाहबाज पर कसा एनआईए का शिकंजा, क्या है मामला?

    July 11, 2026

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026

    चतरा पुलिस ने प्रिंस खान के दो गुर्गे को दबोचा, पैसों के ट्रांसफर का मिला पुख्ता सबूत

    July 11, 2026

    श्रावणी मेला की तैयारी में नहीं चलेगी ढिलाई, डीसी बोले- तय समय पर पूरा करें हर काम

    July 11, 2026

    UP : सेक्स के आरोप के बाद नया धमाका, भाजपा नेत्री बोलीं- धमकाकर कराया गया समझौता 

    July 11, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.