Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»खनन घोटाला : सीबीआई ने दर्ज की दो आईएएस अधिकारियों पर एफआईआर
    देश

    खनन घोटाला : सीबीआई ने दर्ज की दो आईएएस अधिकारियों पर एफआईआर

    Team JoharBy Team JoharOctober 2, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    लखनऊ । सहारनपुर में रेत खनन के अवैध पट्टे आवंटित किये जाने के मामले में सीबीआई टीम ने लखनऊ के दो आईएस अधिकारियों अजय कुमार सिंह व पवन कुमार के घर पर छापेमारी की। मंगलवार देर शाम तक की गई कार्रवाई में अधिकारियों ने आईएएस अधिकारी अजय सिंह के पास से 15 लाख रुपये नकद, दस्तावेज बरामद किये हैं। वहीं दोनों अधिकारियों के खिलाफ नई दिल्ली में एफआईआर दर्ज की गई है।

    सीबीआई की टीम ने रेत खनन के पट्टों के आवंटन में कथित अनियमितताओं के मामले में प्रदेश के सहारानपुर और लखनऊ व उत्तराखण्ड समेत 11 जगहों पर एक साथ छापेमारी की है। सीबीआई की टीम ने सहारनपुर के पूर्व बसपा एमएलसी व खनन माफिया इकबाल के आवास पर छापेमारी की और वहां से अहम दस्तावेजों को जब्त किया है। वहीं लखनऊ के दो आईएएस अधिकारी अजय कुमार सिंह व पवन कुमार के घर पर भी सीबीआई ने छापा मारा है। अजय सिंह के घर से सीबीआई ने 15 लाख रुपये नकद व तमाम प्रॉपर्टी के कागजात बरामद किया है। जबकि पवन कुमार के घर से कई दस्तावेज बरामद किये हैं। अजय सिंह 1998 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वह अभी खादी ग्रामोद्योग में सचिव हैं। वह 2012 से 2014 तक सहारनपुर के जिलाधिकारी थे। जबकि पवन कुमार 2008 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

    दोनों अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इनके खिलाफ खनन पट्टे देने और लीज रिन्यू करने के मामलों में धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीबीआई ने ये एफआईआर नई दिल्ली में दर्ज की है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाढ़ का कहर : बिहार और उत्तर प्रदेश में अब तक 142 लोगों की मौत
    Next Article मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी ने कहा, वीवीआईपी और सरकारी अफसरों के वाहन पूजा पंडालों तक नहीं जाएंगे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    10 राज्यों में 20 ठिकानों पर NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, युवाओं का ऑनलाइन ब्रेनवॉश कर भारत में ‘खिलाफत’ लाने की थी साजिश

    July 8, 2026
    देश

    नितिन नबीन के स्वागत में ‘हनुमान डांस’ पर ब’वाल, भड़की VHP ने बीजेपी पर बोला ह’मला

    July 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026
    Latest Posts

    गद्दारी से विष पीने तकः इंडिया गठबंधन में समीक्षा की धमकी की उम्र क्या है? 

    July 9, 2026

    बोकारो वन भूमि घोटाला मामले में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी शैलेश कुमार सिंह को CID ने पटना से दबोचा

    July 8, 2026

    लोहार के घर छापा मा’रते ही क्यों चौंक गयी भुरकुंडा पुलिस?

    July 8, 2026

    10 राज्यों में 20 ठिकानों पर NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, युवाओं का ऑनलाइन ब्रेनवॉश कर भारत में ‘खिलाफत’ लाने की थी साजिश

    July 8, 2026

    दिल्ली के मंच से सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा संदेश- झारखंड के बिना अधूरी है देश की औद्योगिक तरक्की

    July 8, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.