Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 6:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में मध्याह्न भोजन का मेनु बदला, जानें क्या मिलेगा बच्चों को
    झारखंड

    झारखंड में मध्याह्न भोजन का मेनु बदला, जानें क्या मिलेगा बच्चों को

    Team JoharBy Team JoharNovember 1, 2023Updated:November 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राज्य सरकार ने स्कूली बच्चों को दिया जाने वाला मीड डे मिल में फेरबदल किया है. झारखंड के सरकारी स्कूलों के बच्चे अब मध्याह्न भोजन (MDM)  में अंडा, मौसमी फल व मड़ूवा का हलवा खायेंगे. उन्हें यह सब दिन के हिसाब से मिलेगा. इस बारे में झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की निदेशक किरण कुमारी पासी ने आदेश जारी कर दिया है. अनुपालन प्रतिवेदन 10 नवंबर, 2023 तक प्राधिकरण कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है. इसकी जानकारी सभी जिला शिक्षा अधीक्षक को दी गयी है.

    आदेश में निदेशक ने लिखा है कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत भारत सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में सभी विद्यालयों में पोषण वाटिका का निर्माण करते हुए उसके उत्पाद का उपयोग मध्याह्न भोजन में किया जाना है. राज्य  के 35484 विद्यालयों के विरूद्ध 8954 विद्यालयों में मोरिंगा का वृक्ष लगाया गया है. वर्षा ऋतु में 21197 विद्यालयों में पौधा लगाया जाना था. सभी विद्यालयों में वित्तीय वर्ष 2023-24 में मोरिंगा का पौधा रोपण किया जाना है.

    राज्य योजना से सप्ताह में दो दिन अंडा/फल पूरक पोषाहार के रूप में बच्चों को उपलब्ध कराया जाता है. इसके लिए सोमवार एवं शुक्रवार का दिन निर्धारित है. साथ-ही-साथ Flexi Fund अन्तर्गत सप्ताह में एक दिन रागी (मडुवा) का हलवा / लड्डू उपलब्ध करने के लिए राशि जिलों को आवंटित कर दी गई है. इसके तहत प्रति छात्र 4.15 की लागत पर बच्चों को रागी (मडुवा) का हलवा/लड्डू उपलब्ध कराया जाना है.

    मध्याह्न भोजन का मेनू तिथिवार इस प्रकार है

    सोमवार : अंडा/फल

    मंगलवार : मोरिंगा का पत्ता

    बुधवार : रागी (मडुवा) का हलवा/लड्डू

    वृहस्पतिवार : गोरिंगा का पता

    शुक्रवार : अंडा कढ़ी/फल

    शनिवार : मोरिंगा का पत्ता

    इसे भी पढ़ें: चाकू घोंपकर युवक की कर दी थी हत्या, दो सगे भाइयों को पुलिस ने भेजा जेल

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News Menu Changed Midday Meal News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मध्याह्न भोजन मुख्य समाचार मेनु बदला रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाकू घोंपकर युवक की कर दी थी हत्या, दो सगे भाइयों को पुलिस ने भेजा जेल
    Next Article सालखन का सीएम हेमंत सोरेन व शिबू सोरेन पर बड़ा हमला, कहा-बाप-बेटे ने मिलकर झारखंड को लूटा…देखें वीडियो

    Related Posts

    जमशेदपुर

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025
    झारखंड

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025
    खूंटी

    खूंटी पुलिस को डकैतों और अफीम तस्कर के खिलाफ मिली कामयाबी, 1.65 करोड़ का डोडा व हथियार जब्त

    August 1, 2025
    Latest Posts

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025

    खूंटी पुलिस को डकैतों और अफीम तस्कर के खिलाफ मिली कामयाबी, 1.65 करोड़ का डोडा व हथियार जब्त

    August 1, 2025

    रसोई की दीवार गिरने से मासूम की मौ’त, बहन गंभीर रूप से घायल

    August 1, 2025

    2024 में साइबर अपराधियों ने भारत से चुराए ₹23,000 करोड़…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.