Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Jun, 2026 ♦ 1:41 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मानसिक रूप से बीमार महिला 4 वर्षों से थी लापता, जिला प्रशासन ने पहुंचाया परिवार के पास
    झारखंड

    मानसिक रूप से बीमार महिला 4 वर्षों से थी लापता, जिला प्रशासन ने पहुंचाया परिवार के पास

    Team JoharBy Team JoharJuly 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: 4 वर्षों तक गुमशुदा रहने के बाद अपने परिवार वालों से मिलने की खुशी क्या होती है इसका अंदाजा इस महिला को देखकर लगाया जा सकता है. मानसिक रूप से बीमार महिला जब इलाज के बाद अपने परिजनों से मिली तो उसकी खुशी का ठिकाना न रहा. परिजनों से मिलने के बाद महिला ने खुशी जाहिर की. वहीं उनके परिवार के सदस्यों ने जिला प्रशासन रामगढ़ का हृदय से धन्यवाद किया है. बता दें कि 3 अगस्त 2020 को भुरकुंडा ओपी क्षेत्र रामगढ़ से 36 वर्षीय महिला जो की मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के साथ-साथ लापता थी. उस महिला को रामगढ़ जिला अंतर्गत संचालित स्वाधार गृह में आश्रय दिया गया. वहीं 31 मार्च 2024 को राज्य सरकार के निर्देशानुसार स्वाधार गृह की सभी आश्रितों को छत्तरमांडू स्थित वन स्टॉप सेंटर, जेल रोड रामगढ़ में स्थानांतरित किया गया.

    इस दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक तिर्की एवं वन स्टॉप सेंटर रामगढ़ के केंद्र प्रशासक दुख हरण महतो द्वारा महिला को उनके परिवार से मिलाने हेतु विभिन्न स्तरों पर कार्य किए गए. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं केंद्र प्रशासक उत्तरी 24 परगना पश्चिम बंगाल से पत्राचार किया गया. साथ ही जिला प्रशासन रामगढ़ लगातार संपर्क कर आखिरकार महिला के परिवार वालों का पता लगाया. महिला की मां को रामगढ़ बुलाकर उन्हें सौंप दिया गया. इस दौरान जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा महिला को उनके परिवार को सौपने को लेकर औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी की गई. 3 जुलाई 2024 को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रामगढ़ एवं केंद्र प्रशासक तथा अन्य कर्मियों की उपस्थिति में महिला को उनके परिवार को सौपा गया.

    जिला प्रशासन परिवार बीमार महिला मानसिक लापता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलूट-छिनतई की योजना बनाते 2 अपराधी गिरफ्तार, 3 पिस्टल व कारतूस बरामद
    Next Article झारखंड सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

    Related Posts

    गिरिडीह

    घर के दरवाजे पर महिला से चेन स्नैचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने मारा झपट्टा

    June 4, 2026
    कोडरमा

    कोडरमा विधायक नीरा यादव के निजी वाहन चालक की हत्या, जमीन विवाद में हुआ कांड

    June 4, 2026
    झारखंड

    पलामू पुलिस को मिली नई ताकत, DIG और SP ने पेट्रोलिंग बाइकों को किया रवाना

    June 4, 2026
    Latest Posts

    घर के दरवाजे पर महिला से चेन स्नैचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने मारा झपट्टा

    June 4, 2026

    कोडरमा विधायक नीरा यादव के निजी वाहन चालक की हत्या, जमीन विवाद में हुआ कांड

    June 4, 2026

    पलामू पुलिस को मिली नई ताकत, DIG और SP ने पेट्रोलिंग बाइकों को किया रवाना

    June 4, 2026

    चतरा में नशे के धंधे पर वार, 2.132 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

    June 4, 2026

    बरकाकाना-टाटानगर रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, रंगामाटी हॉल्ट स्टेशन को मिली मंजूरी

    June 4, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.