Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 11:12 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस पदाधिकारियों की बैठक, उग्रवाद प्रभावित जिलों में अभियान चलाने का निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस पदाधिकारियों की बैठक, उग्रवाद प्रभावित जिलों में अभियान चलाने का निर्देश

    Team JoharBy Team JoharApril 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: पुलिस मुख्यालय रांची में लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर पुलिस महानिरीक्षक, अभियान-सह-राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी, झारखण्ड की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. जिसमें सभी जिलों में विधि-व्यवस्था संधारण, नक्सलियों, मादक द्रव्य, शराब इत्यादी के विरूद्ध की जा रही कार्रवाई के संबंध में विस्तृत रूप से समीक्षा की गयी. बैठक में उग्रवाद प्रभावित सभी जिलों को लगातार योजनाबद्ध अभियान चलाने के लिए दिशा-निर्देश दिये गये. जिससे कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को नक्सली अंजाम न दे सकें. साथ ही अन्तरजिला एवं अंतरराज्यीय सीमा पर गतिशील नक्सलियों के खिलाफ सामंजस्य स्थापित कर सुरक्षा बलों द्वारा अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया गया.

    चेक पोस्ट पर अतिरिक्त बलों की प्रतिनियुक्ति

    पुलिस महानिरीक्षक अभियान-सह-राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी, झारखण्ड ने सभी सीमावर्ती क्षेत्रों पर पूर्व से संचालित पुलिस चेक पोस्ट/नाका पर अतिरिक्त बलों की प्रतिनियुक्ति करने, विशेष निगरानी रखने को कहा. उन्होंने पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि वे स्वयं संबंधित चेक पोस्ट/नाका का भौतिक रूप से सत्यापन करें ताकि अवैध रूप से ले जाने वाले कैश, अवैध शराब, अवैध हथियार एवं नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाई जा सके.

    लंबित कुर्कियों पर कार्रवाई करें

    उन्होंने सभी क्षेत्रीय पुलिस उप महानिरीक्षक, सभी वरीय पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षकों से उनके क्षेत्राधीन जिलों में लंबित वारंटों/ कुर्कियों के निष्पादन पर कार्रवाई करने हेतु विशेष जोर दिया तथा भगोड़ा अपराधियों पर कार्रवाई करने, निरोधात्मक कार्रवाई, सक्रिय अपराधियों तथा अन्य उपद्रवियों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई की स्थिति के संदर्भ में समीक्षा की. सभी जिलों में अपराध कम करने हेतु ड्राईव चलाकर सूचना से अविलम्ब अवगत कराने का निर्देश दिया.

    ये रहे मौजूद

    अमोल विनुकांत होमकर पुलिस महानिरीक्षक अभियान-सह-राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी, झारखण्ड, राकेश अग्रवाल पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ-सह-फोर्स कोऑर्डिनेटर, पंकज कम्बोज पुलिस महानिरीक्षक प्रोविजन, पटेल मयुर कन्हैयालाल पुलिस उप-महानिरीक्षक झासपु, इन्द्रजीत महथा पुलिस उप-महानिरीक्षक एसटीएफ-सह-नोड्ल पदाधिकारी सीएपीएफ, कार्तिक एस पुलिस उप-महानिरीक्षक विशेष शाखा, धनंजय कुमार सिंह पुलिस उप-महानिरीक्षक जंगल वारफेयर स्कूल नेतरहाट, अश्विनी कुमार सिन्हा पुलिस उप-महानिरीक्षक, वितंतु एवं संचार सेवाएं सह-नोड्ल पदाधिकारी (EEM), पुलिस पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी पुलिस महानिरीक्षक, सभी क्षेत्रीय पुलिस उप महानिरीक्षक, झारखण्ड, सभी वरीय पुलिस अधीक्षक, झारखण्ड एवं सभी पुलिस अधीक्षक, झारखण्ड, प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, राँची, पलामू, संथाल परगना तथा बोकारो एवं क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक, राँची, कोल्हान, बोकारो, पलामू, हजारीबाग एवं दुमका, सभी वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षकों ने बैठक में भाग लिया.

    ये भी पढ़ें: जेएमएम प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो ने की कार्यकर्ताओं से मुलाकात, केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना

    Johar Live अमोल विनुकांत होमकर आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर नक्सलियों न्यूज हेडलाइन पुलिस मुख्यालय बैठक मादक द्रव्य मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज लोकसभा चुनाव शराब सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोकसभा चुनाव फेज 2: शाम 5 बजे तक 77.53 प्रतिशत मतदान के साथ त्रिपुरा आगे, 52.74 प्रतिशत के साथ यूपी सबसे पीछे
    Next Article सरफराज अहमद के भतीजे ने किया गांडेय से चुनाव लड़ने का ऐलान, निर्दलीय करेंगे नामांकन

    Related Posts

    झारखंड

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025
    Latest Posts

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.