Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दो-दो बार रसीद कटाने पर भी नहीं हुयी मापी, फिर परेशान शख्स ने क्या किया… जानिये
    जोहार ब्रेकिंग

    दो-दो बार रसीद कटाने पर भी नहीं हुयी मापी, फिर परेशान शख्स ने क्या किया… जानिये

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 2, 2025Updated:January 2, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मापी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची के सदर सीओ मुंशी राम को आज ACB ने गिरफ्तार कर लिया. ACB की टीम ने उसे घूस लेते रंगेहाथ दबोचा है. इल्जाम है कि एक जमीन की मापी करने के एवज में सीओ मुंशी लाल 37 हजार रुपये ले रहा था. वहीं, उसके घर की तालाशी लेने पर वहां से 11 लाख 42 हजार रुपये कैश बरामद किये गये हैं. इस बात का खुलासा आज ACB के DG अनुराग गुप्ता ने किया.

    DG ने मीडिया को बताया कि सदर सीओ मुंशी राम के खिलाफ एक शख्स ने लिखित शिकायत की थी. आवेदन में उसने बताया था कि अपनी पत्नी के नाम की जमीन का मापी कराना था. जिसके लिये उसने अंचल कार्यालय में आवेदन दिया था. जमीन रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के सिरम टोली इलाके में है. उस शख्स को जमीन के सारे कागजात लेकर SDO ऑफिस बुलाया गया था. बीते 31 मार्च 2023 को SDO ने जमीन की मापी कर शख्स की समस्या का समाधान करने का आदेश CO मुंशी राम को दिया.

    मुंशी राम ने शख्स को अंचल कार्यालय में मापी करने का फीस जमा करने को कहा था. उस शख्स ने फीस जमा कर दिया. फीस जमा करने के बावजूद उसकी जमीन की मापी नहीं की गयी. वह फिर से सीओ साहब के पास अपनी दरखास्त लेकर गया. सीओ ने उसे दोबारा फीस जमा करने को कहा. उस शख्स ने सीओ के कहने पर दोबारा भी फीस जमा कर दी. मापी तब भी नहीं हुई. अब शख्स परेशान हो उठा. उसने सीओ साहब से साफ-साफ पूछा कि मापी क्यों नहीं हो रही. तब मापी करने के एवज में 50 हजार रुपये बतौर घूस डिमांड की गयी. शख्स के पास उतने पैसे नहीं थे. वह काफी गिरगिराया पर सीओ नहीं माने. 37 हजार रुपय में सौदा तय हुआ. पीड़ित शख्स सीओ को पैसे देकर काम करवाना नहीं चाहता था, सो वह सीधे पहुंच गया ACB के दफ्तर. वहां शिकायत दर्ज करायी. ACB की टीम ने मामले की छानबीन की और फिर सीओ को रंगेहाथ दबोचने का जाल बिछाया. पैसे लेन-देन की तारीख और जगह तय कर ली गयी. आज यानी गुरुवार को पीड़ित पैसे लेकर सीओ के दफ्तर चला गया. जैसे ही सीओ ने घूस के पैसों के अपने हाथों में लिया, वहां मौजूद ACB की टीम ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया. उसे गिरफ्तार करने के बाद ACB की टीम ने सीओ के घर को भी खंगाला. CO से घर से काली कमायी के 11 लाख 42 हजार रुपये कैश बरामद किये गया. सभी पैसों को जब्त कर लिया गया है. वहीं, ACB की टीम आगे की कार्रवाई कर रही है. ACB के DG अनुराग गुप्ता ने कहा कि CM हेमंत सोरेन का भ्रष्टाचारियों को नहीं बख्शने का सख्त निर्देश दिया है. भ्रष्टाचार करने वाला चाहे जो कोई भी हो, उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा.

    Also Read : गिरिडीह में पानी की संकट: सर्दी में भी प्यासे लोग, जोगीटांड और पापरवाटांड में हालात खराब

    Also Read : Birthday Party में फायरिंग, युवक गंभीर रूप से घायल

    The measurement was not done even after issuing the receipt twice then what did the troubled person do... know दो-दो बार रसीद कटाने पर भी नहीं हुयी मापी फिर परेशान शख्स ने क्या किया... जानिये
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्यस्तरीय मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम 6 जनवरी को होगा आयोजित
    Next Article एक बाइक को बचाने के चक्कर में बड़ा हादसा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026
    झारखंड

    झारखंड में ‘अर्नब’ तूफान का असर, 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    11 करोड़ फार्मर आईडी: लक्ष्य से पांच महीने पहले मंजिल, पर झारखंड अब भी इंतजार में

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिसंबर में ट्रेन से सफर से पहले पढ़ लें ये खबर, कई ट्रेनें रद्द; कुछ के बदले रास्ते

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीसीसीएल के मुनाफे में लौटने के संकेत, बोर्ड ने दूसरी तिमाही के नतीजों को दी मंजूरी

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सहायक कारापाल अभ्यर्थियों की मांग, दौड़ के लिए एक महीने का और समय मिले

    October 25, 2026
    Latest Posts

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026

    झारखंड में ‘अर्नब’ तूफान का असर, 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

    October 25, 2026

    11 करोड़ फार्मर आईडी: लक्ष्य से पांच महीने पहले मंजिल, पर झारखंड अब भी इंतजार में

    October 25, 2026

    दिसंबर में ट्रेन से सफर से पहले पढ़ लें ये खबर, कई ट्रेनें रद्द; कुछ के बदले रास्ते

    October 25, 2026

    झारखंड : बीसीसीएल के मुनाफे में लौटने के संकेत, बोर्ड ने दूसरी तिमाही के नतीजों को दी मंजूरी

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.