Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मैक्लुस्कीगंज : अमेरिकी नागरिक का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी
    झारखंड

    मैक्लुस्कीगंज : अमेरिकी नागरिक का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी

    Team JoharBy Team JoharApril 24, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र स्थित झारखंड बांग्ला में 70 वर्षीय अमेरिकी नागरिक मारकोस लेथरडेल का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है. लेथरडेल का शव फांसी के फंदे से झूलता मिलने के बाद यूडी केस दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक पूरे मामले की अनुसंधान की जा रही है. जांच के बाद जो भी सच्चाई सामने आएगी उसी के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी. मारकोस लेथरडेल मूल रूप से कनाडा के रहने वाले थे और उनके पास अमेरिका की भी नागरिकता थी. उनका शव मिलने के बाद पुलिस उप अधीक्षक खलारी अनिमेष नैथानी ने बताया कि मौत की सूचना कनाडा और अमेरिकी दूतावास को दे दी गई है.

    डीएसपी के मुताबिक मारकोस की पूर्व पत्नी अमेरिका में रहती है जिसे मारकोस ने तलाक दे दिया था. परंतु दोनों में बातचीत होती थी. घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें मारकोस ने अपनी मौत के लिए किसी को दोषी नहीं बताया है. पुलिस के मुताबिक मारकोस लेथरडेल की हैंडराइटिंग मिलाई जाएगी ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके. मारकोस लेथरडेल मैक्लुस्कीगंज में नवंबर 2021 से अपने पूर्व परिचित के गेस्ट हाउस में रह रहे थे. मारकोस के करीबी कैलाश यादव के अनुसार वे उनके परिवार के सदस्य की तरह थे. मारकोस विदेश से मैक्लुस्कीगंज आना-जाना करते रहते थे. कैलाश यादव ने बताया कि इस बार लंबे समय के बाद नवंबर 2021 में मैक्लुस्कीगंज आए.

    कैलाश यादव के मुताबिक घटना के दिन वे अपने परिवार के साथ रांची में थे. शनिवार को मारकोस की पूर्व पत्नी ने अमेरिका से फोन कर कैलाश को बताया कि मारकोस ठीक नहीं हैं जिसके बाद वे तुरंत रांची से वापस मैक्लुस्कीगंज लौट आए. जिसके बाद उनकी मौत का पता चला. पुलिस के मुताबिक कैलाश यादव द्वारा दी गई लिखित सूचना के आधार पर यूडी केस दर्ज किया गया है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article24 अप्रैल का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article रांची: बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े महिला से चेन छिनतई की, मॉर्निंग वाक कर घर लौट रही थी

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026

    राज्यसभा की 8 स्थायी समितियों में टीएमसी को एक भी अध्यक्ष पद नहीं, सागरिका घोष बोलीं- संसद बना रहा ‘वन पर्सन, वन पार्टी शो’

    October 4, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.