Johar Live Desk : गोवा के उत्तरी हिस्से में स्थित अर्पोरा गांव के एक नाइट क्लब में बीती देर रात सिलिंडर विस्फोट से भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। यह जानकारी गोवा पुलिस प्रमुख अलोक कुमार ने दी। डीजीपी ने मीडिया को बताया कि आग सिलेंडर ब्लास्ट के कारण लगी। अब तक 14 क्लब कर्मचारियों, 4 पर्यटकों और 7 अज्ञात लोगों के शव बरामद किए गए हैं।
पीएम मोदी ने जताया दुख, की मुआवजे की घोषणा
इस भयावह घटना पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से बात कर हालात की जानकारी ली है। पीएमओ की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये और जख्मियों को 50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF will be given to the next of kin of each deceased in the mishap in Arpora, Goa. The injured would be given Rs. 50,000: PM @narendramodi https://t.co/BcS0jYnvVx
— PMO India (@PMOIndia) December 7, 2025
सीएम सावंत पहुंचे मौके पर, कहा – जांच होगी
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत घटना स्थल पर पहुंचे और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह हादसा गोवा जैसे पर्यटन राज्य के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नाइटक्लब ने आग सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया था। सीएम ने कहा कि जिन लोगों की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि क्लब प्रबंधन और नियमों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी।
#WATCH | Arpora | Goa CM Pramod Sawant says, “The incident is very unfortunate for a tourism state like Goa. The people who run such things illegally, and a fire incident occurred…23 people have lost their lives…The government will conduct an inquiry into this incident. The… https://t.co/8Lv18IvNoh pic.twitter.com/0BBWhhLpQg
— ANI (@ANI) December 6, 2025
राहत और बचाव कार्य जारी
अधिकारियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रातभर राहत और बचाव कार्य चलता रहा। यह नाइटक्लब राजधानी पणजी से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित है और पिछले साल ही शुरू हुआ था।
Also Read : झारखंड में ठंड ने बढ़ाई परेशानी, कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट


