Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में ठंड ने बढ़ाई परेशानी, कई जिलों के तापमान में भारी गिरावट
    झारखंड

    झारखंड में ठंड ने बढ़ाई परेशानी, कई जिलों के तापमान में भारी गिरावट

    Team JoharBy Team JoharDecember 7, 2025Updated:December 7, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में पिछले कुछ दिनों से उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर बढ़ गया है, जिससे राज्यभर में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, राज्य में कोई बड़ा मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है, फिर भी तापमान लगातार नीचे जा रहा है।

    गुमला में न्यूनतम तापमान 3°C

    गोड्डा में अधिकतम तापमान 29.1°C और गुमला में न्यूनतम तापमान 3.0°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी कम है। उत्तर और उत्तर-पश्चिमी जिलों में ठिठुरन और बढ़ गई है। रांची, जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद और गिरिडीह समेत अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 22°C से 27°C और न्यूनतम 6°C से 14°C रिकॉर्ड किया गया है।

    7 से 10 दिसंबर तक और गिरेगा तापमान

    मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है। सुबह और देर रात को कोहरा बढ़ सकता है। 7 से 10 दिसंबर के बीच राज्य में न्यूनतम तापमान में 1–2 डिग्री की और गिरावट हो सकती है। हवा की दिशा उत्तरी रहने से ठंड और तेज होने की संभावना है। कई जिलों में रात का पारा 9°C से 11°C तक रहेगा। दक्षिणी हिस्से – जमशेदपुर, चाईबासा और सरायकेला में दिन साफ रहेगा, लेकिन रातें ठंडी रहेंगी। 12 दिसंबर तक आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 23°C से 25°C के बीच रहेगा।

    उत्तर-पश्चिमी जिलों में सबसे ज्यादा असर

    मौसम केंद्र के पांच दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, 10 दिसंबर तक राज्य के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान लगातार गिरेगा।

    • कोडरमा, चतरा, गढ़वा, पलामू और लातेहार में रात का तापमान 6°C से 10°C के बीच रहेगा।
    • देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा और जामताड़ा में अधिकतम तापमान 24°C से 28°C और न्यूनतम 11°C से 16°C दर्ज होगा।
    • रांची, बोकारो, रामगढ़ और हजारीबाग में रात का पारा 9°C से 13°C के बीच रहने का अनुमान है।

    शीतलहर जैसी स्थिति की चेतावनी

    मौसम विभाग ने पलामू, लातेहार, गढ़वा, कोडरमा, चतरा और गिरिडीह में शीतलहर जैसी स्थिति की चेतावनी जारी की है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह और देर शाम बाहर निकलने से पहले सावधानी बरतने की अपील की गई है।

    Also Read : दिवंगत न्‍यूरोलॉजिस्‍ट डॉक्टर केके सिन्हा के बेटे हेमंत सिन्हा का निधन

    Cold wave worsens trouble in Jharkhand temperature drops drastically in many districts कई जिलों के तापमान में भारी गिरावट झारखंड में ठंड ने बढ़ाई परेशानी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 07 December 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article गोवा के अर्पोरा में नाइट क्लब में लगी भीषण आग, 25 की मौ’त

    Related Posts

    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    झारखंड

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा रद्द: नौकरी गंवाने के बाद डिप्टी कलेक्टर सोनम कुमारी पहुंचीं हाईकोर्ट

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026
    Latest Posts

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.