Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»फार्मा फैक्ट्री में भीषण धमाका, छह की मौ’त की आशंका, 20 जख्मी
    ट्रेंडिंग

    फार्मा फैक्ट्री में भीषण धमाका, छह की मौ’त की आशंका, 20 जख्मी

    Team JoharBy Team JoharJune 30, 2025Updated:June 30, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    फैक्ट्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार सुबह एक भयानक हादसा हो गया। जिले के पसामैलाराम फेज-1 औद्योगिक क्षेत्र स्थित सिगाची फार्मा कंपनी में सुबह करीब 9 बजे एक जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे पूरी फैक्ट्री में आग लग गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि 15 से 20 कर्मचारी जख्मी बताए जा रहे हैं।

    फैक्ट्री में रिएक्टर फटने से हुआ धमाका

    मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में केमिकल रिएक्टर अचानक फट गया, जिसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाका इतना भीषण था कि मौके पर ही आग की तेज लपटें उठने लगीं और फैक्ट्री के चारों ओर काले धुएं का गुबार फैल गया।

    फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां मौके पर

    धमाके की सूचना मिलते ही तेलंगाना फायर डिपार्टमेंट की 11 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। साथ ही, पुलिस और एंबुलेंस की टीमों ने भी मौके पर पहुंचकर घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया।

    फैक्ट्री में यूपी, ओडिशा के भी कर्मचारी

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय फैक्ट्री में उत्तर प्रदेश, ओडिशा और अन्य राज्यों के कई कर्मचारी कार्यरत थे। रिएक्टर के पास काम कर रहे कर्मचारी सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। कुछ लोग समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि कई लोग फैक्ट्री के अंदर ही फंसे रह गए।

    इलाके में दहशत का माहौल

    धमाके की तेज आवाज और धुएं के गुबार से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। पूरे क्षेत्र को पुलिस ने घेर लिया है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हालांकि, अभी तक किसी की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट में 6 कर्मचारियों की मौके पर ही मौत की बात कही जा रही है।

    Also Read : तेज रफ्तार ट्रक ने ली बुजुर्ग की जान, मौके पर ही मौ’त

    Also Read : पटना में खुला पहला रोबोटिक रेस्टोरेंट, खाने से ज्यादा रोबोट के साथ सेल्फी का क्रेज

    factory explosion factory fire industrial accident industrial explosion Pasamailaram Phase-1 pharma factory blast reactor blast Sangareddy Sangareddy explosion Sigachi Pharma Company six feared dead Telangana Telangana incident Telangana News workers injured इंडस्ट्रियल ब्लास्ट औद्योगिक दुर्घटना छह मौत की आशंका तेलंगाना तेलंगाना न्यूज तेलंगाना हादसा पसामैलाराम फेज-1 फार्मा फैक्ट्री विस्फोट फैक्ट्री आग फैक्ट्री विस्फोट मजदूर घायल रिएक्टर ब्लास्ट संगारेड्डी संगारेड्डी ब्लास्ट सिगाची फार्मा कंपनी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना: फ्री यात्रा का सपना अधूरा, लाभुकों को अब भी इंतजार
    Next Article 1 जुलाई से बदल जाएंगे रोजमर्रा से जुड़े ये 7 बड़े नियम, जानिए क्या होगा असर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Latest Posts

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.