Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»श्रीनगर के नौगाम थाने में भीषण विस्फोट, छह की मौ’त, 24 से ज्यादा जख्मी
    ट्रेंडिंग

    श्रीनगर के नौगाम थाने में भीषण विस्फोट, छह की मौ’त, 24 से ज्यादा जख्मी

    Team JoharBy Team JoharNovember 15, 2025Updated:November 15, 2025No Comments3 Mins Read37
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    श्रीनगर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए घातक विस्फोट जैसा ही खौफनाक हादसा बीती देर रात श्रीनगर में देखने को मिला। श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन के अंदर हुए धमाके में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। जख्मियों में ज्यादातर पुलिसकर्मी शामिल हैं। सभी जख्मियों को इलाज के लिए उजाला सिग्नस, एसएमएचएस और 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार यह धमाका तब हुआ, जब फरीदाबाद से बरामद की गई विस्फोटक सामग्री के नमूने लिए जा रहे थे। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। जब्त किया गया विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट बताया जा रहा है। धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों की खिड़कियां टूट गईं और आवाज कई इलाकों छानपोरा, सनतनगर, रावलपोरा और पंथा चौक तक सुनी गई।

    जांच एजेंसियां इस धमाके को दिल्ली विस्फोट जैसा ही मान रही हैं। वीडियो फुटेज में भी दिल्ली के धमाके जैसा ही दृश्य देखने को मिला। दिल्ली में 10 नवंबर को हुए कार बम विस्फोट में 13 लोग मारे गए थे, और उसकी जांच जारी है।

    नौगाम पुलिस स्टेशन में ब्लास्ट

    श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में ब्लास्ट हुआ है. धमाका बहुत तेज था और दूर तक इसकी आवाज सुनी गई. एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. कई लोगों की मौत की खबर है. जानकारी मिल रही है कि फरीदबाद टेरर मॉड्यूल से रिकवर किया हुआ विस्फोटक इसी… pic.twitter.com/lMiIR3a0vx

    — NDTV India (@ndtvindia) November 14, 2025

    सूत्रों के मुताबिक नौगाम थाने में हुआ यह विस्फोट उस सफेदपोश आतंकवादी मॉड्यूल से बरामद किए गए विस्फोटक के कारण हो सकता है, जिसका भंडाफोड़ हाल ही में किया गया था। बताया गया है कि फरीदाबाद में जब्त 2900 किलो विस्फोटक में से 358 किलो आरडीएक्स था। एफएसएल टीम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और एक दर्जी इसकी सैंपलिंग कर रहे थे, तभी अचानक विस्फोट हो गया।

    सूत्र बताते हैं कि 360 किलो विस्फोटक सामग्री फरीदाबाद में डॉ. मुजम्मिल गनई के किराए के घर से जब्त की गई थी और उसे नौगाम थाने में रखा गया था। मुजम्मिल इस आतंकी मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों में से एक है। यह स्पष्ट नहीं है कि पूरा 360 किलो विस्फोटक थाने में मौजूद था या नहीं। बता दें, इसी थाने में 19 अक्टूबर को सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल का मामला दर्ज किया गया था।

    Also Read : बिहार विधानसभा चुनाव 2025: एनडीए की ऐतिहासिक जीत, महागठबंधन सिमटा 35 सीटों पर

    24 से ज्यादा जख्मी Massive explosion at Nowgam police station in Srinagar more than 24 injured six killed छह की मौत श्रीनगर के नौगाम थाने में भीषण विस्फोट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 15 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article झारखंड में कड़ाके की ठंड का प्रकोप, 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    National Handloom Day 2026 : बनारसी से तसर तक, जानिए क्यों भारत की असली पहचान है हथकरघा

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SC/ST Reservation: सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का हलफनामा, SC/ST आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं हो सकती

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: ग्लैडसन डुंगडुंग को मिला ICPA हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार

    August 7, 2026

    झारखंड: 8399.31 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश, वित्त मंत्री ने बैंकिंग और ऋण वितरण के आंकड़े रखे

    August 7, 2026

    देवेंद्र गुट सरकार से वार्ता को तैयार, जानिए सात लोग कौन हैं?

    August 7, 2026

    झारखंड: CBI जांच की मांग पर सदन में संग्राम, सत्ता पक्ष बोला- CID से डर क्यों?

    August 7, 2026

    National Handloom Day 2026 : बनारसी से तसर तक, जानिए क्यों भारत की असली पहचान है हथकरघा

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.