Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में कड़ाके की ठंड का प्रकोप, 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी
    झारखंड

    झारखंड में कड़ाके की ठंड का प्रकोप, 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी

    Team JoharBy Team JoharNovember 15, 2025No Comments2 Mins Read34
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में ठंड ने इस बार नवंबर के दूसरे सप्ताह में ही लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया है। रांची, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा समेत आसपास के ज्यादातर जिलों में तापमान अचानक लुढ़क गया है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे पहाड़ी इलाकों जैसी ठिठुरन महसूस की जा रही है।

    11 जिलों के लिए येलो अलर्ट

    मौसम विभाग ने शनिवार को झारखंड के 11 जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया। अलर्ट वाले जिले- रांची, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, गुमला, सिमडेगा, चतरा, हजारीबाग और रामगढ़ है। इन जिलों में सुबह और शाम के समय तेज शीतलहर चलेगी और न्यूनतम तापमान 6–7 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

    प्रमुख शहरों का तापमान और AQI (शनिवार के आंकड़े)

    शहरअधिकतम/न्यूनतम तापमानAQI
    रांची25°C / 9°C208
    जमशेदपुर28°C / 11°C225
    धनबाद27°C / 12°C172
    बोकारो25°C / 10°C180

    शाम 6 बजे के बाद बढ़ रही सर्द हवाएं

    राज्य में लगभग हर जिले में शाम ढलते ही ठंडी हवाओं ने हाल बेहाल कर रखा है। जहां 24 घंटे पहले न्यूनतम तापमान 10–12 डिग्री था, वही अब 7–8 डिग्री के बीच जा पहुंचा है। इसके चलते लोगों को रात में भारी ठंड और सुबह घने कुहासे का सामना करना पड़ रहा है।

    मॉर्निंग वॉकर्स को सतर्क रहने की अपील

    तेज ठंड और कोहरे के कारण लोग अब सुबह जल्दी घरों से निकलने से बच रहे हैं। अधिकांश लोग सूरज निकलने के बाद, करीब 7 बजे के बाद ही मॉर्निंग वॉक कर रहे हैं। डॉक्टरों ने ठंड में जल्द बाहर ना निकलने और गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

    पिछले 24 घंटे का तापमान रिकॉर्ड

    पिछले 24 घंटों में झारखंड के मौसम ने तीखी ठंड का एहसास बढ़ा दिया है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान खूंटी में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रातों में से एक रही। वहीं, चाईबासा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिला। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि 17 नवंबर तक राज्यभर में ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है और ठंड में और बढ़ोतरी की संभावना है।

    Also Read : श्रीनगर के नौगाम थाने में भीषण विस्फोट, छह की मौ’त, 24 से ज्यादा जख्मी

    11 जिलों में येलो अलर्ट जारी Severe cold wave grips Jharkhand The Meteorological Department warned that no relief is expected for the next three days. yellow alert issued in 11 districts झारखंड में कड़ाके की ठंड का प्रकोप मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राहत की उम्मीद न होने की चेतावनी दी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleश्रीनगर के नौगाम थाने में भीषण विस्फोट, छह की मौ’त, 24 से ज्यादा जख्मी
    Next Article धुर्वा डैम में अनियंत्रित होकर गिरी गाड़ी, तीन पुलिसकर्मी की मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ग्लैडसन डुंगडुंग को मिला ICPA हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 8399.31 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश, वित्त मंत्री ने बैंकिंग और ऋण वितरण के आंकड़े रखे

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवेंद्र गुट सरकार से वार्ता को तैयार, जानिए सात लोग कौन हैं?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: CBI जांच की मांग पर सदन में संग्राम, सत्ता पक्ष बोला- CID से डर क्यों?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    National Handloom Day 2026 : बनारसी से तसर तक, जानिए क्यों भारत की असली पहचान है हथकरघा

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: ग्लैडसन डुंगडुंग को मिला ICPA हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार

    August 7, 2026

    झारखंड: 8399.31 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश, वित्त मंत्री ने बैंकिंग और ऋण वितरण के आंकड़े रखे

    August 7, 2026

    देवेंद्र गुट सरकार से वार्ता को तैयार, जानिए सात लोग कौन हैं?

    August 7, 2026

    झारखंड: CBI जांच की मांग पर सदन में संग्राम, सत्ता पक्ष बोला- CID से डर क्यों?

    August 7, 2026

    National Handloom Day 2026 : बनारसी से तसर तक, जानिए क्यों भारत की असली पहचान है हथकरघा

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.