Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 May, 2026 ♦ 10:34 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»केंद्रांश की राशि नहीं मिलने से अधूरी पड़ी नल-जल की कई योजनाएं : मंत्री योगेंद्र प्रसाद
    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रांश की राशि नहीं मिलने से अधूरी पड़ी नल-जल की कई योजनाएं : मंत्री योगेंद्र प्रसाद

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurDecember 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मंत्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में नल-जल योजना की प्रगति धन की कमी से प्रभावित हो रही है। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बुधवार को विधानसभा में बताया कि केंद्र से आवश्यक राशि समय पर नहीं मिलने के कारण कई जिलों में परियोजनाएं अधूरी पड़ी हैं और काम धीमा हो गया है। मंत्री ने बताया कि पूरे राज्य में नल-जल योजना के तहत 97,535 परियोजनाएं शुरू की गई थीं। इनमें से 56,386 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि शेष योजनाएं निर्माणाधीन हैं। संसाधनों की कमी के कारण उनके कार्यों में लगातार देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रांश की उपलब्धता कम रहने के बावजूद राज्य सरकार अपने हिस्से की 1231 करोड़ रुपये की राशि लगाकर काम को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

    विधानसभा के प्रश्नकाल में झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू ने संथाल परगना इलाके में पेयजल योजनाओं की खराब स्थिति उठाई। उन्होंने कहा कि कई जगह पर योजनाएं चालू होने के बावजूद लोगों को पर्याप्त पीने का पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई अधूरे कार्यों का भुगतान एजेंसियों को पहले ही कर दिया गया है।

    मुर्मू ने पूछा कि लिट्टिपाड़ा और डिप्टी पाड़ा प्रखंडों में गंगा नदी से पेयजल आपूर्ति की कोई योजना लागू हो रही है या नहीं। जवाब में मंत्री ने कहा कि प्रस्तावित योजनाओं की सूची संबंधित विधायक को उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि दोनों प्रखंडों में 40 प्रतिशत से अधिक कार्य अधूरे हैं और धन की कमी इसकी बड़ी वजह है।

    इसी चर्चा के दौरान लोजपा-आर विधायक जनार्दन पासवान ने चतरा जिले की स्थिति पर सवाल उठाया। उनका आरोप था कि जिले में नल-जल योजना के तहत कोई ठोस काम नहीं हुआ है और केवल गड़बड़ी व अनियमितता देखने को मिली है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की।

    विधानसभा में उठे इन सवालों से साफ है कि नल-जल योजना की गति राज्य में प्रभावित है और कई इलाकों में लोग अभी भी स्वच्छ पेयजल की सुविधा से वंचित हैं।

    Also Read : रामगढ़ पुलिस ने लाखों की चोरी का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

    Many tap water schemes remain incomplete due to non-receipt of central share funds: Minister Yogendra Prasad केंद्रांश की राशि नहीं मिलने से अधूरी पड़ी नल-जल की कई योजनाएं : मंत्री योगेंद्र प्रसाद मंत्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना एयरपोर्ट पर 15 दिसंबर तक कुछ उड़ानें रद्द, यात्री परेशान
    Next Article किसानों को समय पर दाम और मजबूत बाजार व्यवस्था देना सरकार की प्राथमिकता : सीएम

    Related Posts

    झारखंड

    रांची स्टेशन पर RPF ने 3 नाबालिग लड़कियों को बचाया, चाइल्डलाइन को सौंपा

    May 1, 2026
    झारखंड

    महिला आरक्षण पर पकड़ी गई कांग्रेस की चोरी, विपक्ष बहा रहा घड़ियाली आंसू: नीरा यादव

    May 1, 2026
    झारखंड

    जनगणना-2027 की शुरुआत: रांची नगर आयुक्त ने की स्व-गणना, 15 मई तक ऑनलाइन भरें जानकारी

    May 1, 2026
    Latest Posts

    इरफान अंसारी और उनके करीबियों पर बड़े घोटाले का आरोप, मुख्य सचिव ने दिए जांच का आदेश

    May 1, 2026

    रांची स्टेशन पर RPF ने 3 नाबालिग लड़कियों को बचाया, चाइल्डलाइन को सौंपा

    May 1, 2026

    महिला आरक्षण पर पकड़ी गई कांग्रेस की चोरी, विपक्ष बहा रहा घड़ियाली आंसू: नीरा यादव

    May 1, 2026

    बुद्ध पूर्णिमा पर CM सम्राट चौधरी ने विष्णुपद मंदिर में की पूजा, भगवान से मांगी बिहार की खुशहाली

    May 1, 2026

    जनगणना-2027 की शुरुआत: रांची नगर आयुक्त ने की स्व-गणना, 15 मई तक ऑनलाइन भरें जानकारी

    May 1, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.