Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हजारीबाग: धारा 144 लागु, पुलिस के संरक्षण में मंगला जुलूस निकाला
    झारखंड

    हजारीबाग: धारा 144 लागु, पुलिस के संरक्षण में मंगला जुलूस निकाला

    Team JoharBy Team JoharMarch 22, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग: हजारीबाग में मंगलवार को धारा 144 धरी की धरी रह गई. कोरोना के चलते ठहरी परंपरा दो साल बाद आज फिर निभाई गई. राम भक्तों ने इस दिन पारंपरिक मंगला जुलूस धूमधाम से निकाला. इसमें बच्चे से बड़े तक शामिल हुए. जुलूस को लेकर प्रशासन की रोक काम नहीं आई. जबकि प्रशासन ने संगठनों को मंगला जुलूस न निकालने की हिदायत दी थी. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ कि प्रशासन ने अपने पुराने आदेश को बदला था, यहा धारा 144 के बाद भी पुलिस के संरक्षण में मंगला जुलूस निकाला गया. दरअसल, हजारीबाग में होली के बाद पड़ने वाले पहले मंगलवार को मंगला जुलूस निकालने की सैकड़ों साल पुरानी परंपरा है. इसके साथ ही यहां रामनवमी महापर्व का आगाज हो जाता है. इस साल हजारीबाग में धारा 144 लागू कर प्रशासन ने फिर मंगला जुलूस निकालने पर रोक लगा दी थी. जबकि कई राजनेताओं ने मंगला जुलूस निकालने की अनुमति सरकार से मांगी थी. इसमें भाजपा विधायक मनीष जायसवाल से लेकर कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद तक शामिल थीं.

    इधर झारखंड सरकार ने स्पष्ट बातें नहीं कही तो श्रद्धालुओं ने मंगलवार को मंगला जुलूस निकाल दिया. इसमें बच्चों से लेकर बड़े तक शामिल हुए. इधर रोक के बाद भी मंगला जुलूसू निकालने पर भक्तों ने कहा कि यह मंगला जुलूस नहीं है बल्कि शोभायात्रा है. इससे पहले कोरोना के चलते 2 वर्षों से हजारीबाग में पारंपरिक रामनवमी जुलूस नहीं निकल पा रहा था. बता दें कि होली के बाद प्रत्येक मंगलवार को मंगला जुलूस निकालने की परंपरा को लेकर जिला प्रशासन ने धारा 144 कर दिया था. लेकिन राम भक्तों ने प्रशासन का आदेश नहीं माना. राम भक्तों ने शोभायात्रा निकाली. इस दौरान हजारीबाग जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजता रहा. युवक, महिला समेत सभी वर्ग के लोग इसमें शामिल हुए.

    मंगला जुलूस जिसे शोभायात्रा का नाम दिया गया, बड़ा अखाड़ा से निकला जो महावीर स्थान, ग्वाल टोली, झंडा चौक होते हुए बुढ़वा महादेव पहुंचा. इसके बाद पुनः इसी मार्ग से होते हुए शोभायात्रा बड़ा अखाड़ा पहुंचकर संपन्न हुई.इस दौरान हर चौक चौराहे पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए थे. वरीय पदाधिकारी शोभा यात्रा पर विशेष नजर रखे हुए थे. रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा जिला प्रशासन को हमने शोभायात्रा निकालने के लिए आवेदन दिया था. हम लोगों को जिला प्रशासन की ओर से किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई है कि शोभा यात्रा नहीं निकालना है. हम लोगों ने बेहद शांतिपूर्ण ढंग से बिना लाउडस्पीकर के ही आज शोभा यात्रा निकाला, जो महावीर स्थान में पूजा अर्चना करते हुए आगे बढ़ा. उन्होंने स्पष्ट किया कि हम लोगों ने किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया.

    यह थी राजनीतिः बताते चलें कि मंगला एवं रामनवमी जुलूस निकालने को लेकर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने विधानसभा में भी सवाल खड़ा किया था.उन्होने बताया था कि यह लाखों व्यक्तियों की आस्था से जुड़ा पर्व है और ऐतिहासिक भी है. इस कारण सरकार रामनवमी जुलूस निकालने की इजाजत दें. विधायक अंबा प्रसाद ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर इस बाबत मांग पत्र भी सौंपा था.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपोक्सो की विशेष अदालत ने नाबालिग से छेड़छाड़ व हत्या के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई, 15,000 का जुर्माना भी लगाया
    Next Article पाकुड़: कोल कंपनी के कर्मियों और ग्रामीणों के बीच झड़प, अधिकारी बिना काम शुरू कराए लौटे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में तीन और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    Latest Posts

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026

    आंध्र प्रदेश: आदिवासी आरक्षण का मुद्दा फिर गरमाया, 8-9 अगस्त को ‘मन्यम बंद’ की चेतावनी

    July 25, 2026

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026

    बिना अनुमति सुप्रीम कोर्ट के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लगाने से रोक

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.