Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»एक पैर पर बंगाल जीतूंगी और भविष्य में मैं अपने दो पैरों पर दिल्ली में जीत हासिल करूंगी : ममता बनर्जी
    देश

    एक पैर पर बंगाल जीतूंगी और भविष्य में मैं अपने दो पैरों पर दिल्ली में जीत हासिल करूंगी : ममता बनर्जी

    Team JoharBy Team JoharApril 5, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी नेता ममता बनर्जी ने कहा है कि मैं अपने एक पैर पर बंगाल जीतूंगी और भविष्य में मैं अपने दो पैरों पर दिल्ली में जीत हासिल करूंगी । ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि आठ चरण में चुनाव कराने की क्या जरूरत थी? यह भाजपा मंडल द्वारा किया गया था। वर्तमान में कोरोना की स्थिति को देखते हुए क्या उन्हें थोड़े समय के भीतर ही चुनाव संपन्न नहीं करना चाहिए था?

    ममता बनर्जी ने कहा, “मंगलवार को फिर मतदान होना है। चुनाव के पहले पुलिस अत्याचार करे, तो उसका वीडियो बनाएं और उसे वायरल कर दें। नंदीग्राम में भी उनके बूथ एजेंट को मारा गया। उसकी नाक तोड़ दी गई। उन्होंने कहा कि बूथ के एजेंट को ठान लेना होगा कि जान से मार दे, फिर भी बूथ नहीं छोड़ेंगे। नंदीग्राम के चुनाव के पहले भी अत्याचार किया था। इस कारण मुझे बूथ में बैठना पड़ा था।”

    ममता बनर्जी ने कहा कि मैं तो जीतूंगी ही, जहां भी खड़ी होऊंगी, वहीं से जीतूंगी, लेकिन और सीटों पर भी जीत हासिल करनी होगी। इस जनसभा में ममता बनर्जी ने फिर से चंडी पाठ किया और अल्लाह का नाम लेकर दुआएं मांगीं। उन्होंने कहा, “मैं ब्राह्मण घर की बेटी हूं। हम सभी एक हैं। हमारे बीच कोई भेदभाव नहीं है। लेकिन गुजरात बंगाल पर शासन नहीं करेगा। आने वाले दिनों में दंगा करने पर पंगा लेना होगा।

    ममता बनर्जी ने छत्तीसगढ़ में माओवादी हमले का जिक्र किए बिना कहा कि गृह मंत्री बंगाल में बैठे रहते हैं, बंगाल दखल करेंगे, लेकिन पुलवामा में हमले हुए और पुलिस पर हमले हो रहे हैं। इसकी चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि कोविड के नाम पर चुनाव बंद नहीं करने देंगे। उन्होंने पहले ही कहा था कि वह पैसे देती हैं। सभी लोगों को इंजेक्शन दें, लेकिन इंजेक्शन नहीं दिया और अब बार-बार लॉकडाउन किया जा रहा है। उन्होंने इस बात का भी इशारा किया कि कोरोना के बहाने बंगाल में भी लॉकडाउन लगाकर चुनाव रोका जा सकता है।

    bengal news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदहेज के लालची सास-ससुर ने पार की सारी हदें, बहु को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया- लाठी-डंडों से पीटा
    Next Article इसरो जासूसी मामला: केंद्र ने की तत्काल सुनवाई की मांग, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

    Related Posts

    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तर प्रदेश: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चीट

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: कोयला पीछे, न्यूक्लियर आगे, 2047 तक 11 गुणा बढ़ेगी भारत की बिजली क्षमता

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, झारखंड से डॉ. प्रदीप वर्मा बने राष्ट्रीय मंत्री, देखें पूरी लिस्ट

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के बाहर अफरा-तफरी, 13 श्रद्धालु घायल, एक की हालत गंभीर

    August 17, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.