रांची। एक करोड़ के इनामी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा उर्फ भाष्कर दस्ते के आठ सक्रिय सदस्य बुधवार को आत्मसमर्पण करेंगे। रांची रेंज के जोनल आईजी पंकज कंबोज के कार्यालय में आईजी अभियान अमोल वेणुकान्त होमकर के समक्ष खुद को सरेंडर करेंगे। सरेंडर करने वाले लोगों में 6 पुरुष और 2 महिला शामिल है। दोपहर 1 बजे सभी नक्सली खुद को समर्पण करेंगे। इस मौके पर डीआईजी अनूप बिरथरे, डीआईजी कोल्हान, चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर, सीआरपीएफ के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
सरेंडर करने वाले नक्सलियों में जयराम बोदरा उर्फ जुटिया बोदरा (21), सरिता सरदार उर्फ मुगले सरदार(20), सोमवारी मुंडा उर्फ सोमवारी कुमारी(20), मार्टिन अंगरिया(18), कुसानु सिरका उर्फ कार्तिक, रौशनी पूर्ति उर्फ संजू पूर्ति, तुंगीर पूर्ति और पातर कोडा शामिल है। ये सभी मिसिर बेसरा दस्ते के सदस्य है।
© 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.
