Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»ब्रेकफास्ट में बच्चों के लिए बनाएं पनीर ब्रेड रोल, 10 मिनट में हो जाएंगे तैयार
    स्वास्थ्य

    ब्रेकफास्ट में बच्चों के लिए बनाएं पनीर ब्रेड रोल, 10 मिनट में हो जाएंगे तैयार

    Team JoharBy Team JoharOctober 20, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पनीर ब्रेड रोल रेसिपी : बच्चों के लिए नाश्ता तैयार करना सबसे मुश्किल कामों में से एक होता है. दरअसल चाहे कुछ भी बनाएं अगर वह बच्चों के पसंद का नहीं है तो वे उस फूड आइटम को सिरे से खारिज कर देते हैं. कई बार ब्रेकफास्ट में देर होने की वजह से भी ये नहीं सूझता की आखिर नाश्ते में ऐसा क्या बना दें जो कि न सिर्फ झटपट तैयार हो जाए बल्कि बच्चे उसे खुशी-खुशी खा भी लें. अगर आप भी इस तरह की परेशानी का सामना करते हैं तो आज हम आपको पनीर ब्रेड रोल रेसिपी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं. यह रेसिपी न सिर्फ बनने में काफी आसान है बल्कि यह 10 मिनट से कम वक्त में ही तैयार भी हो जाती है.

    इस रेसिपी की सबसे बड़ी बात ये है कि नाश्ते में इसे बच्चों की प्लेट में रखने पर उनका चेहरा खुशी से खिल उठता है. इतना ही नहीं इस नाश्ते को घर के बड़े भी पसंद करते हैं. पनीर ब्रेड रोल अपने आप में अनोखी रेसिपी है. इसकी ब्रेड का क्रिस्पी स्वाद और पनीर की सॉफ्टनेस इस रेसिपी को अन्य के मुकाबले अलग खड़ा करती है.

    पनीर ब्रेड रोल के लिए सामग्री
    ब्रेड – 6 स्लाइस
    पनीर कसा – 1 कप
    अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
    गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
    लाल मिर्च पाउडर – 2 टी स्पून
    टोमेटो सॉस – 2 टी स्पून
    अमचूर पाउडर – 1/4 टी स्पून
    घी/तेल – 3 टेबल स्पून
    हरी चटनी – 4 टी स्पून
    हरा धनिया
    नमक – स्वादानुसार

    पनीर ब्रेड रोल बनाने की विधि
    पनीर ब्रेड रोल बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी बाउल लें. उसमें बारीक किया हुआ पनीर डाल दें. उसके बाद इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, जीरा पाउडर, गरम मसाला, कश्मीरी लाल मिर्च, टोमेटो सॉस, धनिया पत्ता, नमक सहित अन्य मसाले डालकर अच्छी तरह से मिला दें. अच्छी तरह से मिलने के बाद हमारी पनीर स्टफिंग भरने के लिए तैयार हो गई है. अब ब्रेड स्लाइस को लें और उनके किनारे वाले भाग को काटकर हटा दें. इसके बाद ब्रेड स्लाइस को लंबा और पतला करते हुए बेल लें.

    जब ब्रेड स्लाइस बेल लें उसके बाद उसमें हल्की हरी चटनी डालकर चारों तरफ फैला दें. अब पनीर के मिश्रण को हाथ में लें और उसे अंगुलियों से दबाते हुए हल्का लंबा कर लें. अब ब्रेड पर इस पनीर मिश्रण को रखकर उसका रोल बना लें. अब एक कड़ाही लें और उसे गैस पर रख के गर्म करें. उसमें हल्का तेल डालें और ब्रेड रोल को फ्राई करने के लिए रख दें. अब ब्रेड रोल्स को मीडियम आंच पर थो़ड़ी देर तक फ्राई होने दें.

    अब एक ब्रश की सहायता से ब्रेड पर हल्का सा तेल लगा दें. अब ब्रेड रोल्स को पलट दें और चारों तरफ से अच्छी तरह से फ्राई कर लें. इस तरह हमारी पनीर ब्रेड रोल बनकर तैयार हो चुकी है. इसे टोमेटो सॉस या चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

    healthy
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJMM विधायक खरीद फरोख्त मामला: रवि केजरीवाल से पूछताछ करेगी पुलिस
    Next Article मुंबई क्रूज डग्स पार्टी मामले में आर्यन खान को नहीं मिली कोर्ट से राहत, खारिज हुई जमानत याचिका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : दूरदर्शन के नए धारावाहिक ‘लापता पलाश’ के लिए रांची में ऑडिशन, 150 से ज्यादा कलाकारों ने दिखाया हुनर

    September 20, 2026

    आरक्षण और प्रतिनिधित्व की गारंटी के बिना झारखंड में परिसीमन मंजूर नहीं: जनाधिकार महासभा

    September 20, 2026

    MMDR Act झारखंड के हित में, गलत व्याख्या कर भ्रम फैलाया जा रहा : रघुवर दास

    September 20, 2026

    बिहार बाढ़ : गंगा-गंडक-कोसी उफान पर, 15 जिलों में 49 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

    September 20, 2026

    बिहार MLC चुनाव: प्रशांत किशोर ने उतारे 5 चेहरे, 10 हजार रोजगार के वादे के साथ मैदान में उतरी जन सुराज

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.