Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»खूंटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PLFI के तीन हार्डकोर उग्रवादी गिरफ्तार
    क्राइम

    खूंटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PLFI के तीन हार्डकोर उग्रवादी गिरफ्तार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 7, 2026Updated:May 7, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    खूंटी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन हार्डकोर सदस्यों को गिरफ्तार किया हैI गिरफ्तार आरोपियों में सैमुएल गुड़िया (20 वर्ष) धीरज स्वांसी (19 वर्ष) और सुनील स्वांसी (28 वर्ष) शामिल हैं। खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गईI सूचना थी कि मुरहू जंगल में PLFI के कुछ सदस्य बैठक कर संगठन विस्तार और लेवी वसूली की योजना बना रहे हैंI इसके बाद तोरपा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गई और जंगल में दबिश दी गईI छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीनों उग्रवादियों को रंगे हाथों पकड़ लियाI इनके पास से एक देशी कट्टा, 8 एमएम के जिंदा कारतूस, PLFI के पर्चे, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किए गएI एसपी ने बताया कि सभी आरोपी प्रतिबंधित संगठन PLFI से जुड़े हुए सक्रिय सदस्य हैं और इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे थेI

    फायरिंग और आगजनी में भी शामिल होने की बात स्वीकार

    पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने कई गंभीर घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की हैI उन्होंने बताया कि बीते 30 अप्रैल को कर्रा थाना क्षेत्र के कटमकुकू इलाके में रेलवे निर्माण कार्य में लगे वाहनों पर फायरिंग और आगजनी की घटना में उनकी भूमिका रही हैI इसके अलावा तोरपा थाना क्षेत्र में गैस सप्लाई वाहन पर गोलीबारी की घटना में भी शामिल होने की बात सामने आई हैI इन मामलों में पहले से केस दर्ज हैंI

    पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई

    इस कार्रवाई में तोरपा एसडीपीओ के अलावा कई थाना प्रभारी और पुलिस बल शामिल थेI कर्रा, तोरपा, जरियागढ़ और अन्य थाना क्षेत्रों की संयुक्त टीम ने यह ऑपरेशन चलायाI एसपी ने कहा कि इलाके में उग्रवादियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगाI

    Also Read : सात वर्षीय तैराक इशांक सिंह को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, 5 लाख रुपये का चेक सौंपा

    AntiNaxalOperation ArmsRecovery Arrest CrimeNews encounter extremism JharkhandNews JharkhandPolice KaraThana Khunti plfi SecurityForces Torpa
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसात वर्षीय तैराक इशांक सिंह को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, 5 लाख रुपये का चेक सौंपा
    Next Article गैंगस्टर प्रिंस खान की धनबाद SSP को चेतावनी, कहा- मैं बोलना शुरू किया तो रात का नींद कर देंगे हराम

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    क्राइम

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

    October 8, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर का निधन: 13 साल की उम्र में फिल्म पोस्टर बनाने से लेकर सिनेमा के दिग्गज बनने तक का सफर

    October 8, 2026
    झारखंड

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026
    Latest Posts

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

    October 8, 2026

    नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है, मस्जिद जाना अनिवार्य नहीं : एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कलकत्ता हाईकोर्ट से कहा

    October 8, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.