Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सात वर्षीय तैराक इशांक सिंह को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, 5 लाख रुपये का चेक सौंपा
    झारखंड

    सात वर्षीय तैराक इशांक सिंह को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, 5 लाख रुपये का चेक सौंपा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 7, 2026Updated:May 7, 2026No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से सात वर्षीय बाल तैराक इशांक सिंह ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इशांक की ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इशांक सिंह को 5 लाख रुपये का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। इशांक सिंह ने 30 अप्रैल 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच स्थित चुनौतीपूर्ण पलक स्ट्रेट (29 किलोमीटर) को लगातार 9 घंटे 50 मिनट तैरकर पार किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने विश्व रिकॉर्ड अपना नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि को पहले भी कई मंचों पर प्रतियां जा चुका है और उन्हें विभिन्न खिताबों से सम्मानित किया गया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा- झारखंड का नाम रोशन किया

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि इशांक सिंह ने अपनी मेहनत और लगन से झारखंड का नाम देश-दुनिया में रोशन किया हैI उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय हैI उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है और इसके लिए बेहतर खेल नीति लागू की गई हैI खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण, सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैंI

    प्रतिभा को मिलेगा हर संभव सहयोग

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इशांक जैसे प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म देना सरकार की प्राथमिकता हैI उन्होंने भरोसा जताया कि इशांक भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगेI उन्होंने कहा कि अनुशासन, मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से ही बड़ी सफलता मिलती है, और इशांक इसका उदाहरण हैंI मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में तैराकी सहित अन्य खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए नई कार्ययोजना तैयार की जाएI उन्होंने खेल विभाग से मौजूदा सुविधाओं की जानकारी भी ली और सुधार पर जोर दियाI इस अवसर पर इशांक सिंह के माता-पिता और कोच को भी मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गयाI

    कार्यक्रम में कई अधिकारी रहे मौजूद

    इस मौके पर पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, खेल सचिव मुकेश कुमार, निदेशक खेल आसिफ इकराम, उप निदेशक राजेश कुमार सहित कई अधिकारी और तैराकी संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहेI

    Also Read : जमशेदपुर में प्रदर्शन के दौरान भाजपा और जेएमएम आमने-सामने, खूब हुआ हंगामा
    achievement CMO CMOffice HemantSoren IshankSingh JhakhandSports jharkhand PalkStrait PRD ranchi SportsAward SportsNews Swimming WorldRecord YoungAthlete
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफर्जी बैंक खाते से करोड़ों की निकासी मामले में CID जांच तेज, कारोबारी समेत कई लोगों की भूमिका सामने
    Next Article खूंटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PLFI के तीन हार्डकोर उग्रवादी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    Latest Posts

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.