Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»CID की बड़ी कार्रवाई, मालदा हिंसा का मास्टरमाइंड बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार
    ट्रेंडिंग

    CID की बड़ी कार्रवाई, मालदा हिंसा का मास्टरमाइंड बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 3, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CID
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk : पश्चिम बंगाल के मालदा में हुए बवाल मामले में CID को बड़ी सफलता मिली है। कालियाचक हिंसा के मास्टरमाइंड माने जा रहे वकील मोफक्करुल इस्लाम को शुक्रवार सुबह बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी फरार होने की कोशिश में था, लेकिन CID की टीम पहले से अलर्ट थी और एयरपोर्ट पर ही उसे दबोच लिया गया।

    कालियाचक में कैसे भड़का था बवाल

    मालदा के कालियाचक इलाके में वोटर लिस्ट से नाम कटने को लेकर सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। देखते ही देखते यह विरोध हिंसक हो गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि भीड़ ने 7 न्यायिक अधिकारियों को बंधक बना लिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया और प्रशासन को हालात संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

    मास्टरमाइंड पर थी पुलिस की नजर

    इस पूरे मामले में मोफक्करुल इस्लाम को साजिश का मुख्य आरोपी माना जा रहा था। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। CID लगातार उसकी तलाश में जुटी थी और आखिरकार उसे बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया।

    सुप्रीम कोर्ट ने भी लिया संज्ञान

    इस मामले को लेकर देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने भी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि राज्य में अधिकारियों को डराने की कोशिश हो रही है और हर कोई राजनीतिक भाषा बोल रहा है। CJI ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया है कि सभी अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और उन्हें सुरक्षित माहौल दिया जाए।

    चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

    घटना के बाद चुनाव आयोग भी एक्टिव हो गया है। आयोग ने राज्य के डीजीपी से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। वहीं, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे हैं, जिससे इस मामले की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

    सियासत भी हुई तेज

    मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था कमजोर हो चुकी है और डर का माहौल बन गया है। फिलहाल CID आरोपी से पूछताछ कर रही है और उम्मीद है कि इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

    Also Read : राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटने के बाद राघव चड्ढा का संदेश, बोले- “खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं”

    Bagdogra Airport Arrest BJP TMC Politics Breaking News India CJI Statement Election Commission India judicial officers hostage Kaliachak Violence Latest news latest political news law and order Bengal Malda News Malda Violence Case Mofakkarul Islam Arrest Today News Trending News Voter List Protest West Bengal CID West Bengal News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटने के बाद राघव चड्ढा का संदेश, बोले- “खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं”
    Next Article मेला से लौटते वक्त हादसा, पुलिस ने श’व पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026
    आदिवासी

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026
    Latest Posts

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.