New Delhi : भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। 5 जनवरी से यदि आपका IRCTC अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं है, तो आप सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रेन टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।
ध्यान दें, यह नियम सिर्फ रिजर्व ट्रेन टिकट बुकिंग के पहले दिन लागू होगा। रिजर्व टिकट की बुकिंग ट्रेन की चलने की तारीख से 60 दिन पहले खुलती है।
रेलवे ने इस नियम को 3 फेज में लागू किया है।
- पहला फेज 29 दिसंबर 2025 को लागू किया गया था। उस दिन उन यूजर्स के लिए जिनका अकाउंट आधार से लिंक नहीं था, सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक टिकट बुकिंग बंद रही।
- अब दूसरा फेज 5 जनवरी से लागू हो गया है, जिसके तहत सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक टिकट बुकिंग बंद रहेगी।
- तीसरा फेज 12 जनवरी से लागू होगा, जब सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक टिकट बुकिंग नहीं की जा सकेगी।
रेलवे का कहना है कि इस नियम का उद्देश्य टिकट बुकिंग में पारदर्शिता लाना और वास्तविक यात्रियों को प्राथमिकता देना है। इसके लागू होने से टिकट दलालों के फर्जी अकाउंट से बुकिंग पर रोक लगेगी और ओपनिंग डे पर यात्रियों को टिकट बुक करना आसान होगा।
Also Read : JSSC CGL परीक्षा : सुप्रीम कोर्ट ने पेपर लीक याचिका खारिज की, हाईकोर्ट का फैसला बरकरार


