Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पांकी CHC में वसूली कांड पर बड़ी कार्रवाई, डॉक्टर-एएनएम पर गिरी गाज
    झारखंड

    पांकी CHC में वसूली कांड पर बड़ी कार्रवाई, डॉक्टर-एएनएम पर गिरी गाज

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 7, 2026Updated:May 7, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पलामू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले के पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में इलाज के नाम पर मरीजों से पैसे वसूलने का मामला सामने आया था। अब इस पूरे मामले में प्रशासन ने सख्त एक्शन लिया है। डॉक्टर से लेकर एएनएम और अन्य कर्मियों पर कार्रवाई की गई है। पांकी CHC में एक महिला के प्रसव के दौरान उससे पैसे मांगने का आरोप लगा था। शिकायत में कहा गया कि इलाज और डिलीवरी कराने के नाम पर ₹10,000 तक की मांग की गई। जांच में सामने आया कि यह कोई एक-दो दिन की बात नहीं थी, बल्कि अस्पताल में इस तरह की अवैध वसूली की शिकायतें पहले भी मिलती रही हैं।

    जांच में क्या निकला

    मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच टीम बनाई थी, और जब रिपोर्ट आई तो कई चौंकाने वाली बातें सामने निकलकर आईं। जांच में पता चला कि प्रसव के नाम पर मरीजों से पैसे मांगे जा रहे थे, यहां तक कि एक महिला मरीज से लगभग ₹10,000 तक की मांग की गई थी। इसके अलावा कुछ एएनएम पर पैसे लेने के आरोप भी सही पाए गए। यही नहीं, ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने भी ठीक से जांच किए बिना ही मरीज को रेफर कर दिया था, जिससे पूरे मामले की गंभीरता और बढ़ गई।

    किस-किस पर हुई कार्रवाई

    जांच के बाद प्रशासन ने तुरंत सख्त कार्रवाई की। इसमें आयुष चिकित्सक डॉ. शिवसकल के सेवा विस्तार पर रोक लगाते हुए उनके अनुबंध को खत्म करने की अनुशंसा की गई। वहीं तीन एएनएम नैना कुमारी, श्वेतलाना और नीता कुजूर की सेवा समाप्त करने की भी सिफारिश कर दी गई। इसके अलावा एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी की सेवा भी खत्म करने का आदेश जारी किया गया, ताकि आगे इस तरह की लापरवाही और अवैध वसूली पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

    प्रशासन का सख्त रुख

    प्रशासन ने साफ कहा है कि सरकारी अस्पतालों में इस तरह की लापरवाही और अवैध वसूली बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खास बात यह है कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद तेजी से की गई। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि गरीब मरीज इलाज के लिए सरकारी अस्पताल आते हैं, लेकिन अगर वहां भी पैसे मांगे जाएंगे तो आम आदमी कहां जाएगा।

    Also Read : बेरमो विधायक अनूप सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, बने कांग्रेस के धनबाद लोकसभा प्रभारी

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबेरमो विधायक अनूप सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, बने कांग्रेस के धनबाद लोकसभा प्रभारी
    Next Article गढ़वा में बढ़ेगी रौनक, विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने नगर परिषद को दिए 10 लाख

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.