Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर के 6 आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी
    झारखंड

    गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर के 6 आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी

    Team JoharBy Team JoharMarch 13, 2026Updated:March 13, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गैंगस्टर विक्रम शर्मा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या के मामले में देहरादून पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस केस में अदालत ने जमशेदपुर के छह आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। वारंट जारी होने के बाद पुलिस इनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपियों पर पहले से ही 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। हत्या के 26 दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य शूटर और साजिशकर्ता अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

    जमशेदपुर के इन आरोपियों पर जारी हुआ वारंट

    अदालत की ओर से जिन आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है, उनमें बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले अंकित वर्मा, आशुतोष सिंह, विशाल सिंह, आकाश कुमार प्रसाद और यशराज सिंह शामिल हैं। इसके अलावा मानगो के ओलीडीह निवासी जितेंद्र कुमार साहू का नाम भी इस सूची में है। वारंट जारी होने के बाद देहरादून पुलिस और उत्तराखंड एसटीएफ की टीम इनकी तलाश में जुट गई है।

    जमशेदपुर में लगातार दबिश दे रही पुलिस

    सूत्रों के मुताबिक, देहरादून पुलिस और एसटीएफ की टीम लगातार जमशेदपुर आकर छापेमारी कर रही है। टीम ने बागबेड़ा, जुगसलाई और मानगो इलाके में कई बार दबिश भी दी है, लेकिन अब तक मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही शूटरों और साजिशकर्ताओं तक पहुंच बनाई जा सकेगी।

    अब तक दो मददगार गिरफ्तार

    इस हत्याकांड में पुलिस अब तक दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गाराबासा निवासी राजकुमार सिंह और ग्रेटर नोएडा से मोहित उर्फ अक्षत ठाकुर शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, इन दोनों पर हत्या में आरोपियों की मदद करने का आरोप है।

    13 फरवरी को देहरादून में हुई थी हत्या

    गौरतलब है कि 13 फरवरी को देहरादून के सिल्वर मॉल के पास गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान जमशेदपुर कनेक्शन सामने आने के बाद पुलिस की टीमें झारखंड में लगातार छापेमारी कर रही हैं।

    Also Read : गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर के 6 आरोपियों पर गिरफ्तारी वारंट

    arrest warrant issued Bagbera police station Dehradun murder case Dehradun police action gangster killing case Gangster Vikram Sharma jamshedpur crime news jamshedpur latest news jharkhand crime news Jharkhand crime update Mango Olidih Jamshedpur Parasudih attack case shooter absconding case Uttarakhand STF Vikram Sharma murder case
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम हेमंत ने 12 नए अत्याधुनिक थानों का किया शिलान्यास, 1485 पेट्रोलिंग वाहन सौंपे
    Next Article CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दोनों सदनों में नोटिस जमा, विपक्ष के 193 सांसद हुए एकजुट

    Related Posts

    झारखंड

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    क्राइम

    झारखंड : JTET से पहले सिमडेगा में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, होटल-लॉज की हुई जांच

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Impact: सहायक कारापाल अभ्यर्थियों को राहत, शारीरिक परीक्षा की तारीख बदली, तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026
    Latest Posts

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.