Joharlive Desk
मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर हेमंत नागराले को मुंबई का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। 58 वर्षीय हेमंत नागराले 1987 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वह अभी तक महानिदेशक (तकनीकी और कानूनी) के रूप में सेवा दे रहे थे।
बहरहाल, परमबीर सिंह के अचानक हुए तबादले को एंटीलिया मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रदेश के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बताया कि परबीर सिंह को नई तैनाती देकर डीजी होमगार्ड बनाया गया है। इससे पहले मंगलवार रात को परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात की थी। प्रदेश के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बताया कि परबीर सिंह को डीजी होमगार्ड बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले हेमंत नागराले मई 2016 से जुलाई 2018 तक नवी मुंबई पुलिस कमिश्नर के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं। वह मुंबई पुलिस बल में संयुक्त पुलिस कमिश्नर (प्रशासन) के रूप में काम कर चुके हैं। नागराले ने डीजी कार्यालय में विशेष महानिरीक्षक (एडमिन) की जिम्मेदारी भी निभाई है। वह महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) में विशेष महानिरीक्षक रह चुके हैं।
जनवरी में ही मिला था अतिरिक्त प्रभार
इससे पहले जनवरी में ही नागराले को महाराष्ट्र के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। राज्य के डीजीपी सुबोध कुमार जायसवाल को डीजी, सीआईएसएफ के पद परर नियुक्त किए जाने के बाद से यह पद रिक्त था। नवंबर में ही जायसवाल की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को मंजूरी मिली थी। बता दें कि अंडर-17 फुटबॉल वर्ल्ड कप और पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के कार्यक्रम में अच्छी कानून-व्यवस्था को लेकर नागराले की काफी सराहना हुई थी।
महाराष्ट्र: मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का तबादला, हेमंत नागराले को मिला जिम्मा
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
