Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»महाराष्ट्र : देवेंद्र फडणवीस ने दिया इस्तीफा, कहा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर शिवसेना की टिप्पणी स्वीकार नहीं
    झारखंड

    महाराष्ट्र : देवेंद्र फडणवीस ने दिया इस्तीफा, कहा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर शिवसेना की टिप्पणी स्वीकार नहीं

    Team JoharBy Team JoharNovember 8, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    मुंबई : देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। फडणवीस और राज्य के अन्य मंत्रियों ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंपा। हालांकि वह कार्यवाहक मुख्यमंत्री की भूमिका निभाते रहेंगे। फडवणीस ने यह भी कहा कि शिवसेना ने कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी की, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।
    उन्होंने कहा कि विपक्ष अगर हमारी आलोचना करती है, तो यह समझ में आता है। मगर शिवसेना सरकार के बारे में कुछ कहती है, तो यह अस्वीकार्य है। फडणवीस ने कहा कि अगर हम साथ रहते हैं और शिव सेना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करना जारी रखना चाहता है, तो हम भी सवाल उठाएंगे। उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ जो टिप्पणियां कीं, उससे हमें दुख हुआ है। इस्तीफा देने के बाद भी फडणवीस कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर काम करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि राज्यपाल ने उन्हें नई सरकार बनने तक यह जिम्मेदारी संभालने को कहा है।

    इस्तीफा देने के बाद फडणवीस मीडिया से भी रूबरू हुए और अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। परिणाम आने के 15 दिन बाद तक भी सरकार बनाने पर फैसला नहीं होने पर फडणवीस ने कहा कि यह जनादेश का अपमान है। पांच साल तक सरकार चलाने के लिए उन्होंने महाराष्ट्र की जनता और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का आभार जताया। फडणवीस ने कहा कि पांच साल के कार्यकाल में हमने जनता के विकास के लिए काफी काम किए। इसी काम के दम पर जनता ने फिर से एनडीए को चुना है।
    फडणवीस ने कहा कि पांच साल के कार्यकाल में हमने जनता के विकास के लिए काफी काम किए। इसी काम के दम पर जनता ने फिर से एनडीए को चुना है। शिवसेना के साथ 50-50 फॉर्मूले पर उन्होंने कहा कि ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री पर को लेकर ऐसी कोई बात नहीं हुई थी। फडणवीस ने कहा, ‘मैं फिर से स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैंने कभी भी ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री पद की बात नहीं की। ऐसा कोई फैसला नहीं हुआ। यहां तक कि अमित शाहजी और नितिन गडकरीजी का भी यही कहना है।’

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग : निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराना प्राथमिकता : थाना प्रभारी
    Next Article केंद्र का बड़ा फैसला: सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की एसपीजी सुरक्षा वापस ली जाएगी

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी

    October 29, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-3: संसद के बाद मुंबई में 166 और पहलगाम में 26 पर्यटकों को मौत के घाट उतारने वाले लश्कर-ए-तैयबा के झारखंड में 6 संदिग्ध, जानिये कौन क्या कर रहा है

    October 29, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC परीक्षा घोटालाः जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-1 JPSC परीक्षा नियंत्रक असीम किस्पोट्टा ने एल ख्यांगते को TDPL को काम नहीं देने के लिए भेजी थी रिपोर्ट, उगाही के लिए फिर भी दिया काम

    October 29, 2026
    झारखंड

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी

    October 29, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-3: संसद के बाद मुंबई में 166 और पहलगाम में 26 पर्यटकों को मौत के घाट उतारने वाले लश्कर-ए-तैयबा के झारखंड में 6 संदिग्ध, जानिये कौन क्या कर रहा है

    October 29, 2026

    JPSC परीक्षा घोटालाः जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-1 JPSC परीक्षा नियंत्रक असीम किस्पोट्टा ने एल ख्यांगते को TDPL को काम नहीं देने के लिए भेजी थी रिपोर्ट, उगाही के लिए फिर भी दिया काम

    October 29, 2026

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.