Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कश्मीरियों से की मुलाकात, कहा- पटरी पर लौट रहा पर्यटन
    ट्रेंडिंग

    महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कश्मीरियों से की मुलाकात, कहा- पटरी पर लौट रहा पर्यटन

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महाराष्ट्र
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jammu and Kashmir (Sonamarg) : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोनमर्ग में स्थानीय कश्मीरी नागरिकों से मुलाकात कर घाटी की स्थिति का जायजा लिया. डिप्टी सीएम कारगिल युद्ध की 26वीं विजय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने कारगिल के द्रास जा रहे हैं, जहां वह सरहद शौर्यथॉन 2025 को हरी झंडी दिखाएंगे.

    श्रीनगर से द्रास जाते समय उन्होंने शनिवार को सोनमर्ग में अपना काफिला रोका और स्थानीय लोगों से संवाद किया. एकनाथ शिंदे ने कहा कि कश्मीर में हालात सामान्य हो रहे हैं और पर्यटक फिर से लौटने लगे हैं. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई थी, लेकिन अब घाटी में माहौल फिर से शांतिपूर्ण और सुरक्षित बन रहा है. डिप्टी सीएम ने सोनमर्ग में स्थानीय दुकानदारों, घोड़ा चालकों, फल विक्रेताओं और पर्यटकों से बातचीत की.

    स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि अब पर्यटक दोबारा कश्मीर का रुख कर रहे हैं और कारोबार में सुधार हो रहा है. दुकानदारों ने कहा कि हालात अब पहले जैसे हो रहे हैं और लोग बेझिझक घूमने आ रहे हैं. पर्यटकों ने भी यही राय दी कि अब घाटी पहले की तरह सुरक्षित और आनंददायक लग रही है. इस मौके पर एकनाथ शिंदे ने कश्मीर की ठंडी और मनोरम वादियों का आनंद लेते हुए एक स्थानीय भुट्टा विक्रेता से भुट्टा खरीदा और उसका स्वाद लिया. उनका यह सहज व्यवहार स्थानीय नागरिकों के बीच सराहा गया.

    हाल ही में पहलगाम हमले के बाद ऐसी अफवाहें फैली थीं कि स्थानीय लोगों की मिलीभगत से आतंकियों ने हमला किया, जिससे घाटी की छवि धूमिल हुई थी. इस पृष्ठभूमि में शिंदे का यह संवाद दौरा काफी अहम माना जा रहा है. उन्होंने आम कश्मीरियों से बातचीत कर यह संदेश देने की कोशिश की कि सरकार जनता के साथ है और आतंक को आम नागरिकों से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए.

    बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था. आतंकवादियों ने 26 मासूम लोगों की जान ले ली थी. उन्होंने मारने से पहले लोगों का धर्म पूछा था. इसके 15 दिन बाद भारत सरकार और सेना ने 7 मई को पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया.

    Also Read : शिक्षकों के लिए नया फरमान, स्थानांतरण स्वीकार नहीं करने पर इतने साल तक रहेंगे आवेदन से वंचित

    Army Honour Dras Eknath Shinde India Defence Kargil 2025 Kargil Victory Kargil War kashmir Kashmir valley Local Kashmiri Citizens Maharashtra Deputy Chief Minister national security Sarhad Shauryathon 2025 Shauryathon Sonmarg Victory Anniversary एकनाथ शिंदे कश्मीर कश्मीर घाटी कारगिल 2025 कारगिल युद्ध कारगिल विजय द्रास भारत रक्षा महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री राष्ट्रीय सुरक्षा विजय वर्षगांठ शौर्यथॉन सरहद शौर्यथॉन 2025 सेना सम्मान सोनमर्ग स्थानीय कश्मीरी नागरिक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर किया बड़ा हमला, ट्रंप ने दी जानकारी
    Next Article रांची में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ AIMPLB की विशाल जनसभा आज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026
    झारखंड

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत, अनंत सिंह ने मानी हार; बोले- नीरज को बधाई नहीं देंगे

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डेटा प्रोटेक्शन कानून को चुनौती, अंबानी-अडानी समूह से जुड़ी मीडिया कंपनियां भी शामिल

    October 27, 2026
    Latest Posts

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.