Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार में महागठबंधन का चक्का जाम, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के खिलाफ सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
    ट्रेंडिंग

    बिहार में महागठबंधन का चक्का जाम, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के खिलाफ सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

    Team JoharBy Team JoharJuly 9, 2025Updated:July 9, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के खिलाफ आज ‘इंडिया महागठबंधन’ ने राज्यव्यापी चक्का जाम का आह्वान किया है। इस आंदोलन के तहत राज्य के कई हिस्सों में सड़कों पर भारी प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। राजद और अन्य विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही सड़कों को जाम कर यातायात को बाधित कर दिया है।

    राज्य के कई जिलों में प्रदर्शन तेज, ट्रेनों पर भी असर

    जहानाबाद से मिली जानकारी के अनुसार राजद समर्थकों ने एक पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया। वहीं, मनेर और हाजीपुर समेत कई क्षेत्रों में सड़कें जाम कर दी गई हैं। मुजफ्फरपुर में राजद कार्यकर्ताओं ने सुबह 6 बजे से ही प्रदर्शन शुरू कर टायर जलाकर सड़क को अवरुद्ध कर दिया।

    #WATCH | Bihar | Members of RJD’s students’ wing block the train tracks at Jehanabad railway station, supporting ‘Bharat Bandh’ called by a joint forum of 10 central trade unions and their affiliates pic.twitter.com/SNPhpPXZbY

    — ANI (@ANI) July 9, 2025

    राहुल गांधी भी चक्का जाम में होंगे शामिल

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी चक्का जाम में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली से पटना रवाना हो चुके हैं। इससे आंदोलन को और बल मिलने की संभावना जताई जा रही है।

    #WATCH | Congress MP and LoP Lok Sabha Rahul Gandhi leaves for Patna to join protests over electoral rolls revision in poll-bound Bihar pic.twitter.com/GvOyZCPMr9

    — ANI (@ANI) July 9, 2025

    ट्रेड यूनियनों की भारत बंद की भी गूंज

    इसी बीच, केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने भी आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। ट्रेड यूनियनों के अनुसार, देशभर में 25 करोड़ श्रमिकों के साथ मिलकर भारत बंद की कमान संभाली गई है। बैंकों, बीमा कार्यालयों, कोयला खदानों और अन्य प्रमुख क्षेत्रों के बंद रहने की जानकारी दी गई है।

    महागठबंधन का आरोप – मताधिकार छीनने की साजिश

    राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 30 जून से 25 जुलाई तक चलाए जा रहे इस विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के जरिए पिछड़े, अति पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और गरीब मतदाताओं के नाम एनडीए के इशारे पर मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ एक षड्यंत्र है।

    #WATCH| Mahagathbandhan leaders burn tyres and block roads supporting ‘Bihar Bandh’ called by the alliance against the Special Intensive Revision (SIR) of the voter list in Bihar before the state Assembly Elections 2025.

    Visuals from the Maner Assembly stretch of National… pic.twitter.com/rKunRsczRb

    — ANI (@ANI) July 9, 2025

    राजद कार्यालय से आंदोलन की शुरुआत

    राजद प्रवक्ता ने बताया कि चक्का जाम आंदोलन की शुरुआत आज सुबह 9:00 बजे पटना स्थित पार्टी के राज्य कार्यालय (02 वीरचंद पटेल पथ) से हुई। वहां से महागठबंधन के कार्यकर्ता पूरे राज्य में आंदोलन को फैलाने निकले।

    प्रशासन सतर्क, यातायात प्रभावित

    राज्य प्रशासन ने एहतियातन कई जगहों पर सुरक्षाबल तैनात किए हैं। हालांकि कई मार्गों पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे आम लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    Also Read : गोमिया में बोरिंग से अचानक निकलने लगी आग, मची अफरा-तफरी… देखें वीडियो 

    Anti-NDA Bharat Bandh Bihar Bihar Politics Chakka Jam democracy Demonstration Election Commission India Alliance Intensive Revision Campaign opposition parties Protest Rahul Gandhi Rjd Road Blockade Trade Unions traffic disruption Voter List Voter Rights Voting Rights इंडिया महागठबंधन एनडीए विरोध गहन पुनरीक्षण अभियान चक्का जाम चुनाव आयोग ट्रेड यूनियन प्रदर्शन बिहार बिहार राजनीति भारत बंद मतदाता अधिकार मतदाता सूची मताधिकार यातायात बाधित राजद राहुल गांधी लोकतंत्र विपक्षी दल विरोध प्रदर्शन सड़कों पर जाम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 09 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article झारखंड में भी दिख रहा भारत बंद का असर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.