Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»माघ पूर्णिमा 12 फरवरी को, ऐसे करें पूजा… होगी पुण्य की प्राप्ति!
    झारखंड

    माघ पूर्णिमा 12 फरवरी को, ऐसे करें पूजा… होगी पुण्य की प्राप्ति!

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyFebruary 10, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पूर्णिमा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : वर्ष भर में पड़ने वाली बारह पूर्णिमाओं में माघी पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। यह दिन भगवान विष्णु और माता महालक्ष्मी को समर्पित माना जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान-पुण्य और पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। इस वर्ष माघी पूर्णिमा स्नान 12 फरवरी को किया जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार जब सूर्य मकर राशि में और गुरु वृषभ राशि में होते हैं, तब अमृत स्नान का योग बनता है। इस बार 12 फरवरी को सूर्य कुम्भ राशि में होंगे, इसलिए इस बार केवल सामान्य स्नान होगा। स्नान का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:19 से 6:12 बजे तक है। अमृत काल शाम 5:55 से 7:35 बजे तक रहेगा।

    माघ मास की पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया गया है। माघी पूर्णिमा पर स्नान, दान, जप और तर्पण का विशेष महत्व है। इस दिन पवित्र नदियों में सूर्योदय से पूर्व स्नान करने से पापों का शमन होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान विष्णु व हनुमान जी की उपासना के साथ चंद्रमा का व्रत भी करना चाहिए। दान-पुण्य व गरीबों को भोजन कराने से पुण्य की प्राप्ति होती है। वस्त्र दान भी महत्वपूर्ण माना गया है।

    पूजा-विधि: इस पावन दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का बहुत अधिक महत्व होता है। आप नहाने के पानी में गंगा जल डालकर स्नान भी कर सकते हैं। नहाते समय सभी पावन नदियों का ध्यान कर लें।

    • नहाने के बाद घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
    • अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें।
    • सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें।
    • पूर्णिमा के पावन दिन भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना का विशेष महत्व होता है।
    • इस दिन विष्णु भगवान के साथ माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना भी करें।

    भगवान विष्णु को भोग लगाएं। भगवान विष्णु के भोग में तुलसी को भी शामिल करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी के बिना भगवान विष्णु भोग स्वीकार नहीं करते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।

    • भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आरती करें।
    • इस पावन दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का अधिक से अधिक ध्यान करें।
    • पूर्णिमा पर चंद्रमा की पूजा का भी विशेष महत्व होता है।
    • चंद्रोदय होने के बाद चंद्रमा की पूजा अवश्य करें।
    • चंद्रमा को अर्घ्य देने से दोषों से मुक्ति मिलती है।
    • इस दिन जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

    अगर आपके घर के आसपास गाय है तो गाय को भोजन जरूर कराएं। गाय को भोजन कराने से कई तरह के दोषों से मुक्ति मिल जाती है।

    Also Read : राष्ट्रपति की राजधानी में 3 लेयर होगी सिक्योरिटी, 1000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

    12 फरवरी Amrit Kaal. Amrit Snan bathing in sacred rivers Brahma Muhurat Charity February 12 Jupiter in Taurus Lord Vishnu Maghi Purnima Maghi Purnima bath Mata Lakshmi regular bath Rituals special significance Sun in Aquarius Sun in Capricorn worship अमृत काल. अमृत स्नान गुरु वृषभ राशि दान पुण्य पवित्र नदियों में स्नान पूजा ब्रह्म मुहूर्त भगवान विष्णु माघी पूर्णिमा माघी पूर्णिमा स्नान माता महालक्ष्मी विशेष महत्व सामान्य स्नान सूर्य कुम्भ राशि सूर्य मकर राशि
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना Zoo में घूमना होगा आसान, सरकार ने लगाई नई तरकिब
    Next Article झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन रांची शाखा का चुनाव हुआ संपन्न, जितेंद्र किंडो बने नये अध्यक्ष

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.