Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Jul, 2025 ♦ 8:55 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»लेफ्टिनेंट जनरल (रि) अनिल चौहान होंगे नए सीडीएस
    देश

    लेफ्टिनेंट जनरल (रि) अनिल चौहान होंगे नए सीडीएस

    Team JoharBy Team JoharSeptember 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने नए सीडीएस की नियुक्ति कर दी है। सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल (रि) अनिल चौहान को अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में नियुक्त किया है। वह भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने ये जानकारी दी है। ले. जनरल अनिल चौहान की गोरखा राइफल से सेना में एंट्री हुई थी।

    पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद से हो रहा था मंथन
    पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत के हवाई दुर्घटना में निधन के बाद नए सीडीएस की नियुक्ति पर मंथन हो रहा था। आज केंद्र ने इस पर मुहर लगा दी। नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) की नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार सेवारत और सेवानिवृत्त, दोनों तरह के सैन्य अधिकारियों के नाम पर विचार कर रही थी। यह पद पिछले साल आठ दिसंबर को देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की एक हवाई हादसे में मौत हो जाने के बाद से खाली था।

    साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की फिर से सरकार बनने के छह महीने के अंदर नए सीडीएस की नियुक्ति के फैसले को देश के सर्वोच्च सैन्य ढांचे में सबसे बड़ा सुधार बताया गया था। देश की तीनों सेनाओं में समन्वय के लिए पहले सीडीएस के तौर पर जनरल रावत को नियुक्त किया गया था।

    सीडीएस की नियुक्ति सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के तौर पर होती है, जो वर्तमान में अतिरिक्त सचिव रैंक के तहत काम करता है। सीडीएस एकीकृत डिफेंस स्टाफ का अध्यक्ष भी होता है। सरकार ने सीडीएस को रक्षा कार्यक्रमों में मेक इन इंडिया का प्रभारी भी बनाया है।

    आठ दिसंबर 2021 को तमिलनाडु में खराब मौसम के चलते वायु सेना का एमआई-17 हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया था। इस हेलिकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत कुल 14 लोग सवार थे। नीलगिरि और तमिलनाडु के बीच कुन्नूर के जंगल में हुई इस दुर्घटना में हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोगों की जान चली गई थी।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह : एनएसएमपी संगठन के खिलाफ गिरिडीह पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5 अपराधी गिरफ्तार व 10 हथियार जप्त
    Next Article रांची पुलिस की आम जनता से अपील, ध्यान न दें अफवाहों पर

    Related Posts

    देश

    10 साल बाद अदालत ने किया बरी , कहा: “I Love You” कहना यौन उत्पीड़न नहीं…

    July 2, 2025
    ट्रेंडिंग

    अब ओला-उबर की सवारी होगी महंगी… जानें कैसे

    July 2, 2025
    कारोबार

    मिडिल क्लास को जल्द मिल सकती है GST में राहत, सस्ती होगी ये चीजें

    July 2, 2025
    Latest Posts

    शेखपुरा में 8 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, इतने पदों पर होगी भर्ती

    July 3, 2025

    झारखंड में आज छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

    July 3, 2025

    रांची को आज मिलेगा तीसरा फ्लाईओवर, नितिन गडकरी करेंगे उद्घाटन

    July 3, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 03 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    July 3, 2025

    जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 15 थानेदारों और अधिकारियों का हुआ तबादला…

    July 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.