रांची/गिरिडीह। गिरिडीह जिला के सीमावर्ती इलाके में लेवी व रंगदारी के लिए फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आतंक का पर्याय बना एनएसपीएम संगठन के पांच अपराधी को पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गिरफ्तार अपराधियों में राजेश कुमार महतो, अमित तिवारी उर्फ डीके, कृष्णा कुमार महतो, पिंटू कुमार महतो और प्रेम कुमार महतो शामिल है। गिरिडीह एसपी अमित रेणु को मिली गुप्त सूचना यह सफलता मिली है। गिरिडीह पुलिस और विष्णुगढ़ थाना की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर अपराधियों को मुण्डारो-परसिया जंगल से पकड़ा है। उक्त जानकारी एसपी गिरिडीह अमित रेणु ने दी। उन्होंने कहा कि गिरोह का सुप्रीमो उमेश गिरी उर्फ उमेश पांडेय उर्फ उमेश दास समेत अन्य सदस्य जंगल का फायदा उठा कर भाग गया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 10 हथियार(देशी कट्टा, पिस्टल), 23 पीस जिंदा गोली, 3 मोबाइल और 2 मोटरसाइकिल बरामद किया है।
गिरिडीह : एनएसएमपी संगठन के खिलाफ गिरिडीह पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5 अपराधी गिरफ्तार व 10 हथियार जप्त

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleपीएफआई और आरएसएस दोनों पर लगे प्रतिबंध : लालू
Next Article लेफ्टिनेंट जनरल (रि) अनिल चौहान होंगे नए सीडीएस
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More




