Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»ट्यूशन का प्यार नहीं चढ़ा परवान, नाबालिग जोड़े ने ट्रेन से कटकर गंवा दी जान
    क्राइम

    ट्यूशन का प्यार नहीं चढ़ा परवान, नाबालिग जोड़े ने ट्रेन से कटकर गंवा दी जान

    Team JoharBy Team JoharDecember 18, 2024Updated:December 18, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड की उपराजधानी दुमका से एक सनसनीखेज खबर है, जहां शादी नहीं होने से नाराज एक नाबालीग प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर अपनी जान गंवा दी. घटना जिले के सरैयाहाट थाना के हरलाटांड़ स्टेशन से आधे किलोमीटर दूर 19 नंबर पोल के निकट मंगलवार को हुई, जहां देवघर-गोड्डा रेलखंड में देवघर से गोड्डा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से कटकर दोनों ने खुदकुशी की है. ट्रेन की चपेट में आने से दोनों के शव कई टुकड़ों में क्षत विक्षत हो गए थे. घटना की जानकारी पर सरैयाहाट पुलिस पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया.

    ट्यूशन में दोस्ती और फिर हो गया था प्यार

    पुलिस ने दोनों के शवों के बारे में जब स्थानीय लोगों से पूछताछ की तो मृतक लड़का मोहनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया, जो अपने नाना के घर सरैयाहाट थाना क्षेत्र के एक गांव में रह कर पढ़ाई कर रहा था. जबकि नाबालिग लड़की सरैयाहाट थाना क्षेत्र के ही एक गांव की बताई जा रही है. दोनों नाबालिग एक साथ स्कूल और ट्यूशन में पढ़ाई करते थे. दोनों की दोस्ती ट्यूशन सेंटर में पढ़ाई के दौरान ही हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम हो गया था.

    परिजनों को प्रेम प्रसंग की हो गई थी जानकारी

    दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी परिजनों को भी हो चुकी थी. परिजन इस प्रेम प्रसंग से खुश नहीं थे. इस वजह से दोनों के परिजनों ने विरोध भी जताया था. इधर प्रेमी युगल शादी के लिए परेशान थे. दोनों ने एक साथ जीने और मरने की कसमें खाई थीं. परिवार वालों के विरोध करने पर दोनों ने एक साथ जान देने की ठान ली और ट्रेन के सामने आकर जान गंवा दी. सरैयाहाट थाना की पुलिस ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए पीजेएमसीएच भेज दिया है. आज दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा.

    क्या कहती है पुलिस

    मामले में सरैयाहाट थाना प्रभारी तारा चंद ने बताया कि दोनों ने ट्रेन के सामने आकर खुदकुशी की है. दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे. शादी नहीं होने पर नाराज होकर दोनों ने आत्महत्या कर ली.

    Also Read: रांची में अब B.Com की छात्रा से छेड़खानी, इस बार पुलिस ने रखा 5000 रुपए का ईनाम

     

    19 नंबर पोल Deoghar-Godda passenger train Deoghar-Godda railway line Dumka Harlatand station jharkhand Jharkhand Latest News Jharkhand news Jharkhand Today News Jharkhand Update News Johar Live love for tuition lover couple committed suicide by getting hit by a train Mohanpur police station area pole number 19 Saraiyahat police station suicide Today News खुदकुशी जोहार लाइव झारखंड झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड टूडे न्यूज झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज टूडे न्यूज ट्यूशन का प्यार ट्रेन से कटकर प्रेमी जोड़े ने दी जान दुमका देवघर-गोड्डा पैसेंजर ट्रेन देवघर-गोड्डा रेलखंड मोहनपुर थाना क्षेत्र सरैयाहाट थाना हरलाटांड़ स्टेशन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदम घुटने से गई 6 लोगों की जान, 3-4 साल के मासूम बच्चे भी नहीं बच पाए
    Next Article रांची समेत पूरे झारखंड में बढ़ी ठिठुरन, मौसम विभाग ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट, इस दिन होगी बारिश

    Related Posts

    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    क्राइम

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    Latest Posts

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.