Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»प्रेमी जोड़े की हथौड़े से पीट-पीट कर ह’त्या
    क्राइम

    प्रेमी जोड़े की हथौड़े से पीट-पीट कर ह’त्या

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 11, 2025Updated:April 11, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रेमी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Motihari : बिहार के मोतिहारी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले के केसरिया थाना क्षेत्र स्थित त्रिलोकवां गांव में एक प्रेमी जोड़े को मौत के घाट उतार दिया गया। हथौड़े से वारकर दोनों की बेरहमी से हत्या कर दी गयी है।

    बताया जा रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। जहां प्रेमिका के भाई ने दोनों को एक साथ एक कमरे में देखने के बाद गुस्से में आकर दोनों की मार कर हत्या कर दिया। इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैला गयी है। पुलिस ने त्वतरित कारवाई करते हुए प्रेमिका के भाई अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मृतकों की पहचान विकास कुमार (24) और प्रिया कुमारी (22) के रूप में हुई है।

    घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल की टीम साक्ष्य जुटाने में जुटी है। मृतक विकास की मां चिंता देवी ने बताया कि गुरुवार की रात 10 बजे के करीब मेरे बेटे विकास के फोन पर एक कॉल आया। जिसके बाद उसने कहा कि मां मैं प्रिया से मिलने जा रहा हूं। यह कहकर मेरे रोकने के बाबजूद रात में हो रही बारिश के बीच ही वह निकल गया।लगभग एक घंटे बाद विकास का फोन आया। उसने घबराते हुए कहा मां, मुझे प्रिया के घरवालों ने एक कमरे में बंद कर दिया है, भैया को भेजकर मुझे बचा लो।

    इसके बाद से उसका फोन बंद हो गया। बारिश तेज हो रही थी, इस वजह से मेरा दूसरा बेटा लड़की के घर नहीं जा सका। शुक्रवार की सुबह पता चला कि प्रिया के पिता और भाई ने मिलकर उसकी हत्या कर दी है।

    मृतक की मां ने बताया कि विकास और प्रिया के बीच प्रेम प्रसंग पिछले तीन साल से चल रहा था।विकास अक्सर प्रिया से मिलने उसके गांव आया जाया करता था।इस बात की जानकारी प्रिया के परिवार वालो को भी थी,लेकिन विकास के अपराधिक छवि के डर से यह लोग कुछ भी बोल नही पा रहे थे। हालांकि परिजनो ने प्रिया को बहुत समझाया कि विकास अपराधी प्रवृत्ति का है उस पर कई मामले दर्ज हैं। लेकिन प्रिया नहीं मानी। दोनों शादी करना चाह रहे थे।

    घटना को लेकर चकिया डीएसपी सतेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रेमिका के भाई आरोपी अमन को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।इसके साथ ही एफएसएल की टीम भी पहुंच कर साक्ष्य जुटाने में लगी है।डीएसपी ने बताया कि मृतक विकास कुमार का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। वह आर्म्स एक्ट व वाहन चोरी मामले में 2022, 2024 में जेल भी जा चुका है। दो महीने पहले फरवरी में जमानत पर रिहा हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

    Also Read : छत्तीसगढ़ के सुकमा में ACB और EOW की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी, 7 जगहों पर पड़ा छापा

    Bihar Bihar Crime News Bihar news brutal killing couple murder Crime news Double Murder hammer attack Kesariya police station love affair lovers killed motihari Motihari crime Murder case police investigation shocking incident Thursday night Trilokwa village violent incident केसरिया थाना क्राइम न्यूज गुरुवार रात डबल मर्डर त्रिलोकवां गांव दिल दहला देने वाली घटना पुलिस जांच प्रेम प्रसंग प्रेमी जोड़ा बिहार बिहार समाचार मोतिहारी मोतिहारी क्राइम हत्या हत्या की वारदात हथौड़े से हत्या हिंसक वारदात
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में नदी किनारे युवक का श’व बरामद, फैली सनसनी
    Next Article ताला मरांडी ने थामा JMM का दामन, CM हेमंत ने दिलाई सदस्यता

    Related Posts

    क्राइम

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    क्राइम

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026
    Latest Posts

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.