Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सौ महीनों की लूट फिर 200 की छूट: राजेश ठाकुर
    झारखंड

    सौ महीनों की लूट फिर 200 की छूट: राजेश ठाकुर

    Team JoharBy Team JoharSeptember 4, 2023Updated:September 4, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर महंगाई एवं घरेलू गैस की कीमत मात्र 200 रूपये कम करने के खिलाफ राज्य के तमाम जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना दिया गया। इसी कड़ी में रांची में सोमवार को राजभवन के समक्ष रांची जिला कांग्रेस कमिटी एवं रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के संयुक्त तत्वावधान में रसोई गैस की कीमतों में मात्र 200 रूपये कटौती के विरूद्ध धरना दिया। धरना को संबोधित करते झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि सौ महीनों की लूट फिर दो सौ की छूट, लगता है भाजपा के कैलेंडर में दस सालों में एक ही बार रक्षाबंधन आता है और भाजपाई धन्यवाद का धारावाहिक चला रहे हैं। ये जनता के साथ सरासर नाइंसाफी है। उन्होंने कहा कि जब वोट लगे घटने तो प्रधानमंत्री का चुनावी तोहफा बांटने लगे। साढ़े नौ साल 500 रूपये का सिलेंडर 11 सौ में बेचा गया। आम आदमी की कमर तोड़ दी गई। जब इंडिया गठबंधन का डर सताया तो 200 रूपये की कमी कर जनता के साथ एक बार फिर साजिश रचने का काम कर रही है।
    उन्होंने कहा कि जिसके डीएनए में ही लूट उसकी का नाम एनडीए है। उन्होंने कहा कि पिछले साढे नौ सालों में रसाई गैस 31.37 करोड एवं उज्ज्वला से 68 करोड़ से अधिक देश के प्रधानमंत्री ने लूटने का काम किया। इसके बाद प्रधानमंत्री को समझ आया हमने जनता को बहुत लूट लिया अब थोडा रियात दे देते हैं। यह कारण है 200 रूपये की कटौती किया गया। और इसका प्रचार-प्रसार प्रधानमंत्री का तंत्र ऐसा कर रहा है जैसे घरेलू गैस की कीमत फिर से 500 रूपये हो गई है।

    मोदी सरकार अमीरों को और अमीर एवं गरीबों को और गरीब बना रही हैः सुबोधकांत

    मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि 2013 में कांग्रेस की मनमोहन सरकार के समय राशन सामाग्री और पेट्रोल-डीजल के दाम और वर्तमान मोदी सरकार के समय आवश्यक वस्तुओं की कीमतें लगभग दुगुनी हो गयी हैं। केंद्र की मोदी सरकार अमीरों को और अमीर एवं गरीबों को और गरीब बना रही है। क्या यह बहुत आश्चर्य की बात नहीं है, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जिन्होंने एलपीजी सिलेंडर सहित सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमत में अत्यधिक वृद्धि के कारण आमजनों की पीड़ा की कभी परवाह नहीं की और वर्षों बाद चुनाव के नजदीक आने पर उन्हें जनता की दर्द का अहसास हुआ और रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 200/- रूपये कम कर दी ? रसोई गैस की कीमत 2014 से लगातार बढ़ी है और पिछले 09 वर्षों में दोगुनी से ज्यादा हो गई है।

    रांची जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई चरम पर है। इस महंगाई को देखे तो गैस सिलेंडर अब भी महंगा( 960 रु) है। मगर भाजपा यह ढोल पीट रही है कि गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है। मोदी सरकार द्वारा गैस सिलेंडर सस्ता नहीं हुआ है बल्कि महंगाई का बेंचमार्क बदल दिया गया है। वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा जनता की हालत ऐसी कर दी गई है कि ‘‘प्यास से गला सूख जाए फिर दो बूंद पानी पिला कर कहो कि सबको पानी मिल गया है, प्यास से राहत मिल गई है’’।

    धरना कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में प्रदेश कांग्रेस कमिटी महासचिव राकेश सिन्हा, विधायक राजेश कच्छप, एससी विभाग के चेयरमैन केदार पासवान, कमल ठाकुर, सुन्दरी तिर्की शामिल थीं। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो एवं रांची महानगर अध्यक्ष डॉ कुमार राजा ने संयुक्त रूप से किया। धरने का संचालन रांची जिला के महासचिव संजय कुमार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन रांची जिला के प्रभारी महासचिव शिव कुमार भगत ने की।

    #Jharkhand News Bjp Congress ranchi कांग्रेस झारखंड मोदी सरकार रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम हेमन्त ने 15947.12 लाख रुपए की 114 योजनाओं की गोड्डा वासियों को दी सौगात
    Next Article मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल समाज कल्याण निदेशक से मिला

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.