मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल समाज कल्याण निदेशक से मिला

रांचीः  झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के निदेशक शशि प्रकाश झा से मिला। इसका नेतृत्व भारतीय मजदूर संघ के झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सत्यइनारायण सिंह ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक को 13 सूत्री मांग पत्र सौंपा। इसमें केंद्रांश, पोषाहार ग्रेच्युटी, अनुकंप की बहाली, मोबाइल, गैस सिलेंडर रिफिल, यूनिफॉर्म सहित अन्य मांगें शामिल हैं।

मुलाकात के दौरान मांगों पर चर्चा भी हुई। निदेशक शशि प्रकाश झा ने आश्वासन दिया कि सभी जायज मांगों पर कार्रवाई की जाएगी। मानदेय एक सप्ताह के अंदर देने की प्रयास करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की अध्यक्ष रीमा देवी, महामंत्री पुष्पा कुमारी, कोषाध्यक्ष शालिनी सहित कुमुदिनी, शशि कला भी मौजूद थीं।