Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लोकसभा स्पीकर ने दी मंजूरी
    देश

    सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लोकसभा स्पीकर ने दी मंजूरी

    Team JoharBy Team JoharJuly 26, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : लोकसभा स्पीकर ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के द्वारा दिए गए अविश्वास प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा है कि इस पर चर्चा के लिए वक्त और तारीख बाद में तय किया जाएगा।

    आज संसद के मानसून सत्र का पांचवां दिन है। बीते चार दिनों से सदन में मणिपुर मुद्दे पर बहस छिड़ी हुई है। इसी बीच, विपक्षी दलों के द्वारा आज (बुधवार) को लोकसभा में केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। लोकसभा स्पीकर ने अविश्वास प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

    सभी विपक्षी दलों ने जताई सहमति

    अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों ने सहमति जताई है। इसे लेकर कांग्रेस ने अपने सांसदों को व्हिप भी जारी किया है। विपक्ष की मांग है कि मणिपुर मुद्दें पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद बयान दें, जबकि सरकार का कहना है कि वह मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्षी दल एक नियम के तहत चर्चा के लिए दबाव डाल रहे हैं।

    सोनिया गांधी, फारूक समेत कई विपक्षी सांसदों ने किया समर्थन

    लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार करने का समर्थन कर रहे सांसदों से खड़े होने को कहा। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला सहित विपक्षी गठबंधन इंडिया के सदस्य गिनती के लिए खड़े हुए। इसके बाद ओम बिरला ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।

    राज्यसभा में मणिपुर को लेकर हंगामा

    राज्यसभा में मणिपुर को लेकर खूब हंगामा हुआ। राज्य सभा के चेयरमैन ने कहा कि मैंने मणिपुर के मुद्दे पर शॉर्ट ड्यूरेशन चर्चा का प्रस्ताव मंजूर कर लिया है। पहली बार चेयर मैन ने कहा कि इस पर शॉर्ट ड्यूरेशन चर्चा होगी। भूपेंद्र यादव ने कहा कि जब ये तय हो गया फिर हंगामा क्यों, आखिर वह सदन की कार्यवाई क्यों नहीं चलने देना चाहते हैं। राज्यसभा के चेयरमैन ने कहा कि इस पर वक्त जल्दी तय किया जाएगा।

    Congress Congress MP Gaurav Gogoi discussion Farooq Abdullah Lok Sabha speaker approves no-confidence motion Lok Sabha Speaker Om Birla new delhi no-confidence motion Sonia Gandhi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में वर्तमान में कुल 413 आंदोलनकारी चिन्हित, अन्य आंदोलनकारियों के चिन्हितिकरण की प्रक्रिया जारी
    Next Article लोकसभा में हंगामे के बीच जन्म-मृत्यु पंजीकरण और खान एवं खनिज संबंधित विधेयक पेश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ईवीएम से नहीं, बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए: मायावती

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ”निर्भया कांड से तुलना से खुद को रोक नहीं सकते”, दिल्ली-NCR रेप केस पर SC ने लिया स्वतः संज्ञान

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड से भटककर यूपी के महोबा पहुंच गई थी आदिवासी महिला, पुलिस ने AI की मदद ली और परिवार से मिलवा दिया

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘भारत की कोकिला’ से ‘वॉइस ऑफ द मिलेनियम’ तक, लता मंगेशकर की सुरमयी विरासत को 97वीं जयंती पर सलाम

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीते 11 साल में घट गया 232 वर्गकीलोमीटर घना जंगल

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.