Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»लॉकडाउन से कोरोना संक्रमण दर धीमी हुई: हर्षवर्धन
    देश

    लॉकडाउन से कोरोना संक्रमण दर धीमी हुई: हर्षवर्धन

    Team JoharBy Team JoharAugust 6, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोना के खिलाफ जंग में लॉकडाउन को महत्वपूर्ण बताते हुए आज कहा कि इससे न सिर्फ कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार की रफ्तार धीमी हुई बल्कि इससे सरकार को स्वास्थ्य संबंधी आधारभूत ढांचे को मजबूत करने का भी पर्याप्त समय मिला।

    डॉ. हर्षवर्धन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की दक्षिण पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक पूनम खेत्रपाल सिंह की क्षेत्र के सदस्य राष्ट्रों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ हुई वर्चुअल बैठक में आज कहा कि भारत में लॉकडाउन बहुत ही प्रभावी सिद्ध हुआ। इससे संक्रमण के मामले बढ़ने की दर धीमी हुई तथा सरकार ने समय का सदुपयोग करते हुए कोरोना टेस्ट करने की क्षमता बढ़ायी और स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढ़ांचे को मजबूत किया।

    उन्होंने बताया कि जनवरी में पूरे देश में मात्र एक प्रयोगशाला में कोरोना संक्रमण की जांच सुविधा उपलब्ध थी लेकिन आज देश में 1,370 ऐसी प्रयोगशालाएं हैं। अब हर भारतीय अधिकतम तीन घंटे की दूरी तय करके इन प्रयोगशालाओं में जांच करा सकते हैं। देश के 36 में से 33 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में डब्ल्यूएचओ के प्रति दस लाख आबादी में 140 टेस्ट कराने के मानक से अधिक संख्या में जांच हो रही है।
    स्वास्थ्य मंत्री ने सुश्री सिंह को बताया कि देश में कंटेनमेंट की रणनीति भी कामयाब रही है। देश के मात्र तीन राज्यों में कोरोना संक्रमण के 50 प्रतिशत मामले हैं और 32 प्रतिशत संक्रमण मामले सात राज्यों से हैं। इससे पता चलता है कि वायरस का प्रसार थम गया है।

    डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि किस तरह भारत ने तब से ही कोरोना के खिलाफ जंग की तैयारी कर दी थी जब चीन ने डब्ल्यूएचओ को सात जनवरी को कोरोना महामारी की जानकारी दी । भारत के त्वरित कदम उठाने और बहु स्तरीय संस्थागत प्रयासों से देश में प्रति दस लाख आबादी कोरोना संक्रमण तथा संक्रमण के कारण मौत के मामले काफी कम हैं।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराम मंदिर ट्रस्ट को अब तक 41 करोड़ रुपये दान में मिले
    Next Article रांची में आज मिले 276 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 15756

    Related Posts

    क्राइम

    मणिपुर: सेनापति जिले में फिर भड़की हिंसा, कई घरों में आगजनी

    August 24, 2026
    देश

    आरक्षण खैरात नहीं, अधिकार है, हटाने की मांग पर LJP सांसद अरुण भारती का हमला

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रीय गान गाने से इनकार… मुकेश खन्ना के बयान से गरमाई सियासत

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अदालतें ठप, उम्मीदें रद्द: झारखंड में 172 जूनियर जजों की कमी, देश भर में 7,300+ पद खाली

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026
    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    Latest Posts

    मणिपुर: सेनापति जिले में फिर भड़की हिंसा, कई घरों में आगजनी

    August 24, 2026

    आरक्षण खैरात नहीं, अधिकार है, हटाने की मांग पर LJP सांसद अरुण भारती का हमला

    August 24, 2026

    राष्ट्रीय गान गाने से इनकार… मुकेश खन्ना के बयान से गरमाई सियासत

    August 24, 2026

    जेपीएससी परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI जांच की मांग पर केंद्र, झारखंड सरकार और आयोग को नोटिस

    August 24, 2026

    फांसी के तख्ते तक साथ रहे भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु, लेकिन संस्कृत पढ़ने वाला राजगुरु क्रांतिकारी कैसे बना?

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.