Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»स्थानीय लोगों ने पैसेंजर ट्रेन रोक, पटरी पर उतरकर किया हंगामा
    बिहार

    स्थानीय लोगों ने पैसेंजर ट्रेन रोक, पटरी पर उतरकर किया हंगामा

    Team JoharBy Team JoharDecember 22, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना: गया रेलखंड के नदवां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में कोचों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर सुबह स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. यात्री इस बात से नाराज थे कि ट्रेन में बोगियों की संख्या कम थी, जिससे कई लोग अपनी गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंच सके. इस गुस्से का इज़हार करते हुए यात्रियों ने ट्रेन को रोककर रेलवे पटरी पर प्रदर्शन किया. मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 03264 पैसेंजर ट्रेन गया से पटना जा रही थी. जैसे ही यह ट्रेन नदवां स्टेशन पर पहुंची, सैकड़ों स्थानीय लोग रेलवे ट्रैक पर आ गए और ट्रेन को रोक दिया. जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारी लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन विरोध बढ़ता ही गया. बाद में पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद ट्रेन को फिर से चालू किया गया.

    गुस्साए यात्रियों ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों से ट्रेन में केवल 6-7 बोगियां ही लगाई जा रही हैं, जबकि पहले यह संख्या 15 बोगियों तक होती थी. इससे यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने सरकार से जल्द कोचों की संख्या बढ़ाने की अपील की है. वहीं, रेलवे ट्रैक पर हो रहे हंगामे को देखते हुए पुलिस ने स्थानीय थानों से अतिरिक्त बल मंगवाया और आंदोलनकारियों को समझाकर शांत किया. मसौढ़ी थाना, धनरूआ थाना, पुनपुन थाना, पिपरा थाना और जहानाबाद से रेल थाना की पुलिस ने मिलकर स्थिति पर काबू पाया और ट्रेन के परिचालन को फिर से शुरू किया.

    कोच संख्या घटने की शिकायत जहानाबाद जीआरपी पुलिस ट्रेन कोचों की संख्या बढ़ाने की मांग ट्रेन नंबर 03264 ट्रेन संचालन धनरूआ थाना नदवां रेलवे स्टेशन पटना-गया रेलखंड पिपरा थाना पुनपुन थाना पुलिस बल प्रदर्शन प्रदर्शनकारी मसौढ़ी थाना यात्रियों का विरोध रेल थाना रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन रेलवे समस्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशाम में सहेलियों संग खेलने गई थी स्कूली छात्रा, सुबह दरवाजे पर फेंकी मिली बॉडी
    Next Article सिर्फ एमएस धौनी को नहीं गया नोटिस… जानें हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष का क्या है कहना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारों से पटना में हंगामा, 65 प्रतिशत कोटा फिर लागू करने की मांग

    September 8, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार में 700 सेंटर पर JEE-NEET की तैयारी, 2030 तक 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार पर मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल में तबाही के बाद सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    Latest Posts

    पीएम मोदी ने जिस BAPS मंदिर की तारीफ की, उसी के महंत के एफिल टावर दौरे पर क्यों छिड़ गया लैंगिक समानता का विवाद?

    September 9, 2026

    झारखंड: लातेहार में अज्ञात बीमारी से बीस दिन में तीन आदिवासी बच्चों की मौत, मचा हड़कंप

    September 9, 2026

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के सहयोगी धर्मेंद्र ने बुलेट बाइक खरीदने के लिए अभय से लिये थे 50 हजार, CID की जांच में मिले 8 एडमिट कार्ड के कनेक्शन

    September 9, 2026

    झारखंड : चतरा के सिध्पा गांव में पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी पप्पू शर्मा समेत कई जवान घायल

    September 9, 2026

    फिल्मी स्टाइल चेस के बाद सखुवा लकड़ी जब्त : ‘पुष्पा’ अंदाज में तस्कर ने पोकटा डैम में गिराया ट्रक

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.