Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»शराब घोटाला : अब कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
    झारखंड

    शराब घोटाला : अब कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

    Team JoharBy Team JoharJune 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शराब
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में हुए बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच तेज़ी से आगे बढ़ रही है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इससे पहले निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के करीबी और नेक्सजेन कंपनी के मालिक विनय कुमार सिंह के खिलाफ भी वारंट लिया गया था। नोटिस के बावजूद पूछताछ के लिए न हाजिर होने पर यह कदम लिया गया।

    छत्तीसगढ़ कनेक्शन का खुलासा

    मिली जानकारी के अनुसार ACB की टीम ने बुधवार को विनय सिंह की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की थी, लेकिन उससे पहले ही वे फरार हो चुके थे। एजेंसी अब उनकी तलाश में जुटी है। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ है कि छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले से भी इस मामले का सीधा कनेक्शन है। ACB की कार्रवाई में सिद्धार्थ सिंघानिया के घर से बरामद डायरी में झारखंड में शराब व्यापार को नियंत्रित करने और विरोध करने वालों को ‘मैनेज’ करने की रणनीति का उल्लेख मिला है। छत्तीसगढ़ के शराब सिंडिकेट ने झारखंड की शराब नीति को प्रभावित किया, जिससे राज्य सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ।

    अन्य राज्यों के कारोबारी भी निशाने पर

    सिंघानिया के अलावा मध्य प्रदेश के मनीष जैन और राजीव द्विवेदी, महाराष्ट्र के अजीत जयसिंह राव, अमित प्रभाकर सोलंकी और सुनील मारूत्रे कुंभकर को भी ACB ने नोटिस भेजा है। निलंबित IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में भी जांच जारी है। रजिस्ट्री कार्यालय से उनके नाम दर्ज संपत्तियों का ब्योरा जुटाया गया है। सूत्रों के अनुसार चौबे के शेल कंपनियों में निवेश और विनय सिंह की कंपनी के साथ वित्तीय लेनदेन के प्रमाण भी मिले हैं।

    अब तक पांच गिरफ्तार

    शराब घोटाले में ACB अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इनमें पूर्व प्रधान सचिव (उत्पाद विभाग) विनय कुमार चौबे, संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह, वित्त महाप्रबंधक सुधीर कुमार दास, अभियान महाप्रबंधक सुधीर कुमार और प्लेसमेंट एजेंसी मार्शन के प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह शामिल हैं। इन पर आरोप है कि इन्होंने अयोग्य एजेंसियों को फर्जी बैंक गारंटी के आधार पर मैनपावर सप्लाई का ठेका दिलवाया, जिससे सरकार को करीब 38 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। ACB की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और आने वाले समय में और भी बड़े नामों के सामने आने और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

    Also Read : युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

    ACB action ACB कार्रवाई Anti-Corruption Bureau Arrest Warrant Chhattisgarh businessman corruption case fake bank guarantee IAS officer corruption IAS अफसर भ्रष्टाचार Jharkhand liquor policy Jharkhand liquor scam Jharkhand scam investigation liquor syndicate Nexgen company Siddharth Singhania Vinay Kumar Choubey Vinay Kumar Singh गिरफ्तारी वारंट छत्तीसगढ़ कारोबारी झारखंड घोटाला जांच झारखंड शराब घोटाला झारखंड शराब नीति नेक्सजेन कंपनी फर्जी बैंक गारंटी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भ्रष्टाचार मामले विनय कुमार चौबे विनय कुमार सिंह शराब सिंडिकेट सिद्धार्थ सिंघानिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकार्तिक उरांव फ्लाईओवर पर फिर बवाल, युवकों ने रील में अमर्यादित भाषा का किया इस्तेमाल
    Next Article BIG BREAKING: अहमदाबाद में बड़ा हादसा, Air India का यात्री विमान क्रैश

    Related Posts

    झारखंड

    RIMS में AC फेल होने से ऑपरेशन ठप, एजेंसी पर FIR की तैयारी

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एनजीटी की रोक के बीच धनबाद में बालू तस्करी जारी, खनन विभाग ने पकड़े दो वाहन

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में तापमान 4 डिग्री तक गिरा, कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

    June 11, 2026
    Latest Posts

    RIMS में AC फेल होने से ऑपरेशन ठप, एजेंसी पर FIR की तैयारी

    June 11, 2026

    एनजीटी की रोक के बीच धनबाद में बालू तस्करी जारी, खनन विभाग ने पकड़े दो वाहन

    June 11, 2026

    रांची में तापमान 4 डिग्री तक गिरा, कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

    June 11, 2026

    शिक्षक बना हैवान : पढ़ाने के नाम पर घुसा घर और रच दी हत्या की साजिश, रांची पुलिस ने दबोचा

    June 10, 2026

    अब जिले से निकलेगा राष्ट्रीय स्तर का स्टार्टअप, झारखंड ने तैयार किया नया रोडमैप

    June 10, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.