Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»ईंट भट्ठे में शराब फैक्ट्री का खुलासा, 25 लाख का माल जब्त
    क्राइम

    ईंट भट्ठे में शराब फैक्ट्री का खुलासा, 25 लाख का माल जब्त

    Team JoharBy Team JoharJanuary 19, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शराब फैक्ट्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad: जिले के राजगंज थाना क्षेत्र के बेलायटांड़ स्थित ईंट भट्ठे में छापेमारी में बड़ा खुलासा हुआ है, जहां ईंट भट्ठे के नाम पर मिनी शराब फैक्ट्री चलाई जा रही थी. यह चौंकाने वाला खुलासा उत्पाद विभाग की छापेमारी में हुआ है.

    इस दौरान भारी मात्रा में बोतलें, विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब, पैकेजिंग उपकरण, कच्चा स्प्रिट और शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री जब्त की गई है. अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है.

    बिहार तक होती थी सप्लाई

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह शराब फैक्ट्री बिहार में शराब की सप्लाई के लिए चलाई जा रही थी. शराब का निर्माण और पैकिंग ईंट भट्ठे के अंदर हो रहा था, जिसे विशेष रूप से बिहार भेजा जा रहा था. उत्पाद विभाग को इस शराब फैक्ट्री के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद एक विशेष टीम ने राजगंज थाना क्षेत्र के बेलायटांड में स्थित ईंट भट्ठे पर छापेमारी की.

    215 पेटी शराब समेत अन्य सामान बरामद

    छापेमारी के दौरान टीम ने 215 पेटी शराब, भारी मात्रा में स्प्रिट, और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए. उत्पाद विभाग के दारोगा अमित गुप्ता ने बताया कि इस कार्रवाई में पुलिस बल और एसडीएम की सहायता से कार्रवाई की गई थी.

    मुरारी महतो को ढूंढ रही पुलिस

    आरोप है कि शराब फैक्ट्री के संचालन में मुरारी महतो का हाथ था, जो राजगंज थाना क्षेत्र के धावाचिता का निवासी है. अब पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की योजना बना रही है. धनबाद उत्पाद विभाग ने बताया कि बरामद शराब की कीमत करीब 25 लाख रुपये है. पुलिस का कहना है कि यह शराब बिहार भेजने के लिए तैयार की जा रही थी, और इस मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं.

    Also Read: कटिहार से साहिबगंज आ रहे थे 18 लोग, गंगा में नाव पलटने से 7 की मौ’त

    Also Read: झारखंड हाईकोर्ट ने पुलिस Promotions पर लगाई रोक, जानें क्या है वजह

    Also Read: बिग बॉस 18 ग्रैंड फिनाले आज, दिखेंगे आमिर और अक्षय!

    Also Read: भारतीय शूटर मनु भाकर के घर में पसरा मातम, जानें क्यों

    215 boxes of liquor 215 पेटी शराब 25 लाख रुपये Belayatand Bihar supply brick kiln Dhanbad Excise Department intensive investigation Liquor Factory liquor manufacturing liquor price Liquor Seized liquor supply Murari Mahato packaging equipment police action Police Force Raid raid team Rajganj Rajganj police station raw spirit Rs 25 lakh sdm sub-inspector Amit Gupta ईंट भट्ठा उत्पाद विभाग एसडीएम कच्चा स्प्रिट गहन जांच छापेमारी छापेमारी टीम दारोगा अमित गुप्ता धनबाद धावाचिता पुलिस कार्रवाई पुलिस बल पैकेजिंग उपकरण बिहार सप्लाई बेलायटांड़ मुरारी महतो राजगंज राजगंज थाना शराब जब्त शराब निर्माण शराब फैक्ट्री शराब मूल्य शराब सप्लाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिग बॉस 18 ग्रैंड फिनाले आज, दिखेंगे आमिर और अक्षय!
    Next Article सऊदी अरब में पड़ी है बेटे की डे’ड बॉडी, वापस मंगवा दीजिये साहब

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.