Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»लियोनेल मेसी अपनी टीम के साथ नवंबर में आयेंगे केरल, तिरुवनंतपुरम में खेलेंगे प्रदर्शनी मैच
    खेल-सिनेमा

    लियोनेल मेसी अपनी टीम के साथ नवंबर में आयेंगे केरल, तिरुवनंतपुरम में खेलेंगे प्रदर्शनी मैच

    Team JoharBy Team JoharAugust 23, 2025Updated:August 23, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    फुटबॉल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : फुटबॉल के महानायक लियोनेल मेसी और विश्व चैंपियन अर्जेंटीना राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 10 से 18 नवंबर 2025 के बीच केरल का दौरा करेगी। इसकी आधिकारिक पुष्टि अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (एएफए) ने की है। इस दौरान टीम तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में एक प्रदर्शनी मैच खेलेगी। यह आयोजन केरल सरकार और रिपोर्लर ब्रॉडकास्टिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में किया जाएगा।

    पहले हुई अफवाहों का खंडन

    मई 2025 में कुछ रिपोर्ट्स आई थीं कि फीफा के अंतरराष्ट्रीय मैच कैलेंडर के कारण अर्जेंटीना टीम केरल दौरे से इनकार कर सकती है। हालांकि, रिपोर्लर टीवी के प्रबंध निदेशक और संपादक एंटो ऑगस्टाइन ने इन अफवाहों को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा, “एएफए ने कोई रद्दीकरण नहीं किया है। तैयारियां पूरी जोश-खरोश से चल रही हैं और हम लोगों से आग्रह करते हैं कि वे गलत खबरें न फैलाएं।”

    केरल के फुटबॉल प्रेमियों का उत्साह

    केरल के खेल मंत्री वी. अब्दुरहमान ने फेसबुक पर इस दौरे की घोषणा करते हुए कहा कि केरल के फुटबॉल प्रशंसकों का प्यार और समर्थन अर्जेंटीना टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि प्रारंभ में इस दौरे को लेकर खर्च की चिंता थी, लेकिन केरल सरकार ने एएफए को न्योता दिया, जिसके बाद सहयोग की संभावनाएं मजबूत हुईं। उन्होंने आगे कहा कि एएफए ने केरल के साथ फुटबॉल विकास कार्यक्रमों के लिए भी सहयोग करने में रुचि दिखाई है, जो राज्य में फुटबॉल के विकास को एक नया आयाम देगा।

    14 वर्षों बाद होगा पहला भारत दौरा

    मेसी और उनकी टीम ने इससे पहले 2011 में कोलकाता में फ्रेंडली मैच खेला था। 2025 का यह दौरा 14 वर्षों में उनका पहला भारत दौरा होगा।

    2026 विश्व कप की तैयारी के लिए अहम मैच

    अर्जेंटीना की टीम 5 सितंबर को वेनेजुएला और 10 सितंबर को इक्वाडोर के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने के बाद सीधे केरल आएगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में होने वाला यह प्रदर्शनी मैच 2026 फीफा विश्व कप की तैयारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    फुटबॉल को बढ़ावा देने की उम्मीद

    इस दौरे से केरल में फुटबॉल को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। एएफए के सहयोग से राज्य में फुटबॉल के जमीनी स्तर पर विकास, प्रशिक्षण शिविर, और प्रतिभा खोज जैसे कार्यक्रम शुरू किए जा सकते हैं, जो लंबे समय तक प्रभाव छोड़ेंगे।

     

    2026 वर्ल्ड कप 3D म्यूरल Lionel Messi will come to Kerala with his team in November will play an exhibition match in Thiruvananthapuram अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल अर्जेंटीना केरल दौरा केरल सरकार जेपी गंगा पथ तिरुवनंतपुरम तिरुवनंतपुरम में खेलेंगे प्रदर्शनी मैच प्रदर्शनी मैच फीफा वर्ल्ड कप फुटबॉल फुटबॉल विकास भारतीय फुटबॉल रिपोर्लर ब्रॉडकास्टिंग लियोनेल मेसी लियोनेल मेसी अपनी टीम के साथ नवंबर में आयेंगे केरल सेल्फी प्वाइंट स्पोर्ट्स न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में भारी बारिश का कहर, जगरनाथपुर मंदिर की सड़क धंसी, रेलिंग टूटी
    Next Article कारोबारी अनिल अंबानी के ठिकानों पर CBI की रेड, 2000 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी की जांच शुरू

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    झारखंड : 22 से 26 अक्टूबर तक होगी 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता, 28 टीमें लेंगी हिस्सा

    October 15, 2026
    खेल-सिनेमा

    रोहिणी खाडिलकर: भारतीय शतरंज की वह पहली विद्रोही नायिका, जिसने पुरुषों के गढ़ में फतह हासिल की

    October 10, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘बहुत अच्छा एरिया पकड़े हो’, संजू सैमसन ने प्रैक्टिस के बाद झारखंड रणजी टीम के किस खिलाड़ी को ऐसा कहा, ट्रक ड्राइवर के इस बेटे की कहानी दिलचस्प है

    October 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर के निधन पर PM मोदी की श्रद्धांजलि, कहा – उनके निभाए किरदार पीढ़ियों तक याद किए जाएंगे.

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर का निधन: 13 साल की उम्र में फिल्म पोस्टर बनाने से लेकर सिनेमा के दिग्गज बनने तक का सफर

    October 8, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Breaking जेपीएससी घोटालाः FRO मुख्य परीक्षा में सफल 743 अभ्यर्थियों में 119 के संपर्क में था पतंजलि कोचिंग संचालक संजीत कुमार

    October 15, 2026

    जोहार लाइव एक्सपोजः सीजीएल परीक्षा में छात्रों को तीन घंटे में रटाये गये 370 प्रश्नों के उत्तर, साक्ष्य मिटाने के लिए जला दिए गए प्रश्नपत्र

    October 15, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा से पहले खूंटी पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल, जवानों को दिया अलर्ट रहने का निर्देश

    October 15, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश: लालगढ़-पांजरिकला रेलवे अंडरपास 4 महीने में पूरा करें, बरसात में जलजमाव रोकने के भी उपाय हों

    October 15, 2026

    झारखंड : 466 करोड़ से बदलेगी रिम्स की सूरत, 10 नए विभाग खुलेंगे व बढेंगी पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.