Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»नॉर्मलाइजेशन के विरोध में प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज, एक का सिर फटा, तो दूसरे का पैर टूटा
    ट्रेंडिंग

    नॉर्मलाइजेशन के विरोध में प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज, एक का सिर फटा, तो दूसरे का पैर टूटा

    Team JoharBy Team JoharDecember 6, 2024Updated:December 6, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं सिविल सेवा परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के विरोध में पटना में आज हजारों अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन BPSC के कार्यालय के बाहर हुआ, जहां पुलिस ने अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया. इस दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों को वहां से हटाने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं माने तो बल प्रयोग किया गया. छात्रों के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जिसके कारण एक छात्र का सिर फट गया और एक अन्य का पैर टूट गया.

    खान सर और रहमान सर ने किया छात्रों का समर्थन

    लाठीचार्ज के बाद छात्रों का समर्थन करने के लिए प्रसिद्ध शिक्षक खान सर और रहमान सर भी मैदान में उतरे. उनके साथ भारी संख्या में छात्र भी मौजूद थे. प्रदर्शन में शामिल एक महिला अभ्यर्थी ने कहा, “महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली सरकार आज हमें लाठी से पीटवा रही है.” इस दौरान छात्रों ने अपनी आवाज उठाते हुए कहा कि नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को रद्द किया जाए और परीक्षा में एक ही शिफ्ट और एक ही पेपर का इस्तेमाल किया जाए.

    https://x.com/ANI/status/1864923705274700084

    इस मामले में पटना की डीएसपी अनु कुमारी ने कहा कि यह प्रदर्शन अवैध था क्योंकि प्रदर्शनकारियों के पास कोई अनुमति नहीं थी. उन्होंने प्रदर्शनकारियों से पांच नाम मांगे हैं, ताकि उन्हें बीपीएससी के साथ बातचीत करने का मौका दिया जा सके. डीएसपी ने कहा, “हम इन पांच प्रतिनिधियों को बीपीएससी के पास लेकर जाएंगे, ताकि उनकी मांगें सुनी जा सकें.” अभ्यर्थियों का कहना है कि नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को लागू नहीं किया जाना चाहिए. वे “वन शिफ्ट-वन पेपर” की मांग कर रहे हैं, ताकि सभी कैंडिडेट्स को समान अवसर मिल सके. बीपीएससी के सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने इस संबंध में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं होगा और यह सिर्फ अफवाह है. उन्होंने कहा कि परीक्षा में चार अलग-अलग सेट के प्रश्न पत्र होंगे, लेकिन एक ही सेट का उपयोग किया जाएगा.

    बीपीएससी के ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, क्योंकि 13 दिसंबर को राज्यभर में परीक्षा आयोजित होनी है और करीब 4.80 लाख अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया है. अभ्यर्थियों में नॉर्मलाइजेशन की अफवाह फैलने के बाद से नाराजगी थी, हालांकि बीपीएससी ने इसे स्पष्ट कर दिया कि यह प्रक्रिया लागू नहीं होगी.

    क्या है नॉर्मलाइजेशन?

    नॉर्मलाइजेशन एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें परीक्षा के विभिन्न सेटों के अंकों को समान बनाया जाता है. यह प्रक्रिया तब अपनाई जाती है जब परीक्षा एक से अधिक शिफ्टों में होती है. इसके जरिए अभ्यर्थियों के प्राप्त अंकों का प्रतिशत स्कोर निकाला जाता है ताकि सभी को समान अवसर मिल सके.

     

    13 दिसंबर परीक्षा 70वीं सिविल सेवा परीक्षा BPSC BPSC कार्यालय अफवाह अभ्यर्थी खान सर छात्रों की मांग डीएसपी अनु कुमारी नॉर्मलाइजेशन पटना पटना प्रदर्शन परीक्षा परीक्षा विवाद पुलिस पुलिस बल प्रदर्शन बिहार बीपीएससी सचिव सत्य प्रकाश शर्मा रहमान सर लाठीचार्ज वन शिफ्ट-वन पेपर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिलंबित IAS पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर शनिवार को होगी सुनवाई
    Next Article पुलिस ने टीएसपीसी के खतरनाक कमांडर को पकड़ा, कई नक्सली हमलों में था शामिल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.