Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Jun, 2026 ♦ 6:40 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लातेहार बस हादसा : मृतकों के परिजनों को सरकार देगी 5-5 लाख रूपए का मुआवजा
    जोहार ब्रेकिंग

    लातेहार बस हादसा : मृतकों के परिजनों को सरकार देगी 5-5 लाख रूपए का मुआवजा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 20, 2026Updated:January 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Latehar : लातेहार जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में पांच महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि 80 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी मृतक छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रहने वाले थे। हादसे के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। इसके अलावा हादसे में घायल प्रत्येक व्यक्ति को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री साय ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

    शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे यात्री

    जानकारी के अनुसार, बस में सवार सभी लोग छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से झारखंड के महुआडांड़ में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रास्ते में लातेहार जिले में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया।

    घायलों को मिलेगा बेहतर इलाज

    मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना में घायल सभी लोगों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही न हो। घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और जरूरत पड़ने पर उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया जाए। उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बढ़ाने और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

    हादसे में मृतकों के नाम (सभी बलरामपुर जिले के निवासी)

    1. रेशांति देवी
    2. प्रेमा देवी
    3. सीता देवी
    4. सोनामति देवी
    5. सुखना भुईयां
    6. विजय नागेसिया
    7. लीलावती देवी
    8. फगुआ राम
    9. रमेश पनिका
    10. परशुराम सोनवानी

    इस हादसे से बलरामपुर सहित आसपास के इलाकों में शोक की लहर है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि घायलों का इलाज जारी है।

    Also Read : रांची के जीपीओ में एजेंट से डेढ़ लाख ले उड़े उचक्के, पुलिस जुटी जांच में

    Also Read : मामूली कहासुनी के बाद चली गो’ली, चली गई जवान युवक की जान

    accident news Balrampur Bus Accident Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai Compensation deceased hospital injured jharkhand Local News Mahuadanr Orsa Valley overloading Pipar Sot post mortem relief work Road Accident road safety Speeding अस्पताल ओरसा घाटी ओवरलोडिंग घायलों छत्तीसगढ़ झारखंड तेज रफ्तार पीपर सोट पोस्टमॉर्टम बलरामपुर बस हादसा महुआडांड़ मुआवजा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मृतक राहत कार्य लातेहार सड़क दुर्घटना सड़क सुरक्षा स्थानीय खबर हादसा समाचार Latehar
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के जीपीओ में एजेंट से डेढ़ लाख ले उड़े उचक्के, पुलिस जुटी जांच में
    Next Article NAFIS कार्य में लापरवाही पर CID सख्त, तीन दिन में मांगी कर्मियों की सूची

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डेबाजी पर वार, नशेबाजों और हुड़दंगियों को एसडीएम ने दी चेतावनी

    June 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एडीजी की दो टूक- नशा तस्करों, भू-माफियाओं और गैंगस्टरों को किसी भी हाल में नहीं बख्शें

    June 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हरमू मैदान में नशे का सौदागर गिरफ्तार, 3.54 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त

    June 1, 2026
    Latest Posts

    रांची में अड्डेबाजी पर वार, नशेबाजों और हुड़दंगियों को एसडीएम ने दी चेतावनी

    June 1, 2026

    एडीजी की दो टूक- नशा तस्करों, भू-माफियाओं और गैंगस्टरों को किसी भी हाल में नहीं बख्शें

    June 1, 2026

    हरमू मैदान में नशे का सौदागर गिरफ्तार, 3.54 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त

    June 1, 2026

    रांची की ट्रैफिक व्यवस्था का SSP ने लिया जायजा, सड़क पर उतरकर हटवाया अतिक्रमण और अवैध पार्किंग

    June 1, 2026

    झारखंड की सीनियर IPS अधिकारी विजया लक्ष्मी बनीं CRPF की IG, चंदन झा CISF में DIG

    June 1, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.