Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»NAFIS कार्य में लापरवाही पर CID सख्त, तीन दिन में मांगी कर्मियों की सूची
    जोहार ब्रेकिंग

    NAFIS कार्य में लापरवाही पर CID सख्त, तीन दिन में मांगी कर्मियों की सूची

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 20, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सीआईडी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : CID झारखंड ने NAFIS (नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम) के काम में हो रही लापरवाही को गंभीरता से लिया है। CID ने राज्य के सभी एसएसपी और एसपी (रेल सहित) को पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि वे अपने जिले की NAFIS शाखा में वर्तमान में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों की अद्यतन सूची तीन दिनों के भीतर उपलब्ध कराएं। CID के अनुसार, लगातार यह देखा जा रहा है कि जिलों की NAFIS शाखा में जिन पुलिसकर्मियों के नाम दर्ज हैं, वे कई बार स्थानांतरित हो चुके होते हैं या अन्य कार्यों में प्रतिनियुक्त रहते हैं। इसकी सूचना न तो अंगुलांक ब्यूरो को दी जाती है और न ही CID कार्यालय को। जब अंगुलांक ब्यूरो की ओर से फोन किया जाता है, तो संबंधित कर्मी खुद को दूसरी जगह पदस्थापित बताते हैं। इससे NAFIS से जुड़ा काम प्रभावित हो रहा है।

    विभाग ने बताया कि NAFIS में गिरफ्तार अभियुक्तों के फिंगरप्रिंट अपलोड करने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को यूजर आईडी व पासवर्ड दिया गया है। इन्हीं के जरिए सिस्टम में लॉगिन कर फिंगरप्रिंट का अपलोड और एनरोलमेंट किया जाता है। लेकिन प्रशिक्षित कर्मियों के स्थानांतरण या अन्य ड्यूटी में लगाए जाने के कारण कई जिलों में यह काम बाधित हो रहा है।

    CID ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस संबंध में 24 नवंबर 2025 को पहले ही दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं, बावजूद इसके जिलों की ओर से नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। अब एक बार फिर सभी जिलों को निर्देश दिया गया है कि वे NAFIS शाखा में कार्यरत कर्मियों की सही जानकारी तय प्रपत्र में भेजें और पुराने निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें। CID का कहना है कि NAFIS एक अहम राष्ट्रीय प्रणाली है, जो अपराधियों की पहचान और आपराधिक मामलों की जांच में बड़ी भूमिका निभाती है। इसमें किसी भी तरह की ढिलाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    Also Read : लातेहार बस हादसा : मृतकों के परिजनों को सरकार देगी 5-5 लाख रूपए का मुआवजा

    CID takes strict action over negligence in NAFIS work demands list of personnel within three days. NAFIS कार्य में लापरवाही पर CID सख्त तीन दिन में मांगी कर्मियों की सूची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार बस हादसा : मृतकों के परिजनों को सरकार देगी 5-5 लाख रूपए का मुआवजा
    Next Article समाज और उद्योग को जोड़ने वालों को मिला जेसीएफ सम्मान

    Related Posts

    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    Latest Posts

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.