Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 2:25 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हंगामे के बीच शुरू हुआ झारखंड विधानसभा का आखिरी सत्र, पक्ष-विपक्ष आमने सामने
    झारखंड

    हंगामे के बीच शुरू हुआ झारखंड विधानसभा का आखिरी सत्र, पक्ष-विपक्ष आमने सामने

    Team JoharBy Team JoharFebruary 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र का आज दूसरा व अंतिम कार्यदिवस है. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्टीफन मरांडी ने केंद्र सरकार और झारखंड में विपक्षी दल भाजपा पर जम कर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन के प्रति द्वेष की भावना को लेकर भाजपा द्वारा हेमंत सरकार को गिराया गया है. हेमंत सोरेन का जेल जाना आदिवासियों के प्रति द्वेष की भावना से प्रेरित घटना है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जिस तरह से ED का इस्तेमाल कर हेमंत सरकार गिराई है, यह सीधे-सीधे लोकतंत्र पर हमला है. स्टीफन ने कहा कि बीजेपी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है.

    उन्होंने कहा कि बीजेपी झारखंड में हो रहे विकास कार्यों को देख कर डर गई है, इसलिए वह विकास कार्यों में रुकावट डाल रही है. उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन के नेतृत्व ने हमें बल दिया है, दिशा दी है. हेमंत सोरेन नहीं है, तो चंपाई सोरेन यहां हैं. चंपाई सोरेन के नेतृत्व में सरकार चलेगी और हम सब इसमें साथ हैं. उन्होंने कहा कि ED ने हेमंत सोरेन के व्यक्तित्व को कलंकित करने का काम किया है. बदले की भावना और आदिवासियों को कुचलने की भावना से हेमंत सरकार को गिराया गया है. उन्होंने कहा कि लोगों के आकांक्षाओं पर खरा उतरने की चंपाई सरकार कोशिश करेगी.

    सदन में कांग्रेस की दीपिका पांडेय ने भी भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा को को-ऑपरेट चला रहा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता रणधीर सिंह ने खुद हकीकत बयान किया है. दीपिका ने बीजेपी नेता रणधीर सिंह की बात बताते हुए कहा कि उनके (बीजेपी) नेता ने खुद कहा है कि निशिकांत दुबे पार्टी से बड़ा नहीं है. पार्टी बड़ी है, व्यक्ति नहीं. दीपिका ने कहा कि हेमंत सोरेन जब जेल से बाहर आएंगे तो कुंदन की तरह चमकते हुए आएंगे. दीपिका ने बीजेपी पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा हिन्दू धर्म की भावना भड़का कर वोट की राजनीति करती है.

    दीपिका पांडेय की इस बात पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी भड़क उठे. उन्होंने कहा कि जिस भाषा का उपयोग दीपिका पांडेय कर रही हैं, वह भाषा किसी भी भारतीय महिला की नहीं हो सकती. उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बाबा अंबेडकर के दफनाने के लिए जिस पार्टी ने दो गज की जमीन तक नहीं दी, वो पार्टी हमें क्या सीख देगी.

    इसे भी पढ़ें: प्राइवेट अमीन शसेंद्र महतो को बुलाया समन भेजकर, ईडी कार्यालय में पूछताछ शुरू

    #Jharkhand News Assembly City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज विधानसभा सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleMP के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, कई लोगों के दबे होने की आशंका
    Next Article पड़ोसियों से हुए विवाद में दो सगे भाई हुए जख्मी, अस्पताल में भर्ती

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.