Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»लैंड स्कैम मामला : ईडी ने हाईकोर्ट में कहा- जमीन पर हेमंत का कब्जा, पिंटू ने हेमंत के कहने पर ही सीओ ऑफिस से करवाया सर्वे
    झारखंड

    लैंड स्कैम मामला : ईडी ने हाईकोर्ट में कहा- जमीन पर हेमंत का कब्जा, पिंटू ने हेमंत के कहने पर ही सीओ ऑफिस से करवाया सर्वे

    Team JoharBy Team JoharJune 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : लैंड स्कैम मामले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट में बहस के दौरान ईडी के वकील ने कहा कि हेमंत सोरेन का जुड़ाव उन सबूतों से है, जो ईडी की अलग-अलग छापेमारी में मिले हैं. ईडी न कोर्ट को बताया कि तत्कालीन सीओ मनोज कुमार ने अपने बयान में कहा था कि अभिषेक प्रसाद पिंटू और सीएमओ में कार्यरत उदय शंकर के कहने पर उन्होंने हल्का कर्मी भानू प्रताप को इस भूमि का सर्वे करने को कहा था. अभिषेक प्रसाद ने अपने बयान में कहा है कि उन्होंने उस भूमि को लेकर जो भी निर्देश दिए वह हेमंत सोरेन के कहने पर ही दिए. वकील ने कहा कि बचाव पक्ष ने सबूतों पर जो सवाल खड़े किए हैं, वो पूरी तरह से बेबुनियाद हैं, क्योंकि राज्य सरकार के कर्मचारियों की मौजूदगी में सभी सबूतों को सील किया गया है और जब्ती सूची पर सबका हस्ताक्षर है. ईडी का पक्ष सुनने के बाद कोर्ट ने हेमंत सोरेन के वकील को लिखित बहस जमा करने का निर्देश दिया है. गुरुवार को भी मामले में बहस जारी रहेगी.

     

    भानु के ठिकाने से बरामद हुए थे जमीन घोटाले के दस्तावेज

     

    सुनवाई के दौरान ईडी के वकील ने कर्ट को बताया कि बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मचारी भानू प्रताप के ठिकाने से दस्तावेजों से भरा हुआ जो ट्रंक बरामद हुआ था उसमें जमीन घोटाले से संबंधित कई दस्तावेज थे. वहीं आर्किटेक्ट विनोद सिंह के मोबाइल से जो चैट और नक्शा बरामद हुआ था, उसके मुताबिक, 8.86 एकड़ भूमि पर बैंक्वेट हॉल बनाये जाने की तैयारी थी. हेलेरियस कच्छप को इस भूमि की देखरेख के लिए हेमंत सोरेन ने रखा था. भूमि पर हेमंत सोरेन का कब्जा था. बहस के दौरान हेमंत सोरेन की ओर से सुप्रीम कोर्ट की सीनियर एडवोकेट मीनाक्षी अरोड़ा, हाईकोर्ट के वकील पीयूष चित्रेश और प्रदीप चंद्रा मौजूद रहे. वहीं ईडी की ओर से सीनियर एडवोकेट एस वी राजू ने बहस की.

    ईडी घोटाला जमानत दस्तावेज बहस लैंड स्कैम सुनवाई हाईकोर्ट हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएसडीओ ने थाना को सुपुर्द किया अवैध बालू लदा ट्रैक्टर
    Next Article ओडिशा में पहली बार भाजपा सरकार, राज्यपाल रघुवर दास ने मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी को दिलाई शपथ

    Related Posts

    झारखंड

    लंबित केसों पर एक्शन मोड में देवघर एसपी, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अवैध खनन का खौफनाक अंजाम, रामगढ़ के बंद खदान में चार युवकों की मौ’त

    June 13, 2026
    झारखंड

    धनबाद में अन्नपूर्णा देवी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोलीं- भारत की बढ़ी वैश्विक प्रतिष्ठा

    June 13, 2026
    Latest Posts

    लंबित केसों पर एक्शन मोड में देवघर एसपी, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

    June 13, 2026

    अवैध खनन का खौफनाक अंजाम, रामगढ़ के बंद खदान में चार युवकों की मौ’त

    June 13, 2026

    धनबाद में अन्नपूर्णा देवी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोलीं- भारत की बढ़ी वैश्विक प्रतिष्ठा

    June 13, 2026

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे संजय सेठ, राष्ट्र की खुशहाली के लिए की पूजा-अर्चना

    June 13, 2026

    सीएम हेमंत पत्नी कल्पना संग पहुंचे मां दिउड़ी के दरबार, राज्य की खुशहाली और समृद्धि की मांगी दुआ

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.